फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : PM Narendra modi visit bihar after Operation Sindoor pahalgam attack patna bihar nitin navin

Bihar : 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पहली बार पीएम आ रहे हैं बिहार, सामाजिक संगठक करेंगे उनका स्वागत

Wed, 28 May 2025 09:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 28 May 2025 09:09 PM IST
सार

Bihar : जेपी नारायण अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर वह बिहार आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनका स्वागत राजनीतिक दल नहीं बल्कि सामाजिक संगठन करेंगे।

विज्ञापन
Bihar : PM Narendra modi visit bihar after Operation Sindoor pahalgam attack patna bihar nitin navin
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। उनके आने को लेकर पटना की जनता में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार में दो दिवसीय कार्यक्रम है, जिसमें जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा में बनने वाले बड़े एयरपोर्ट का शिलान्यास कार्यक्रम शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए विभिन्न स्थलों पर मंच व्यवस्था एवं जनसमूह की तैयारी की गयी है। पटना की जनता भी उनके स्वागत के लिए पूरे उत्साह के साथ बेसब्री से इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
विज्ञापन


इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार का यह ऐतिहासिक दौरा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत  
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री 29-30 मई को ज्ञान और समृद्ध परंपराओं की भूमि बिहार पधार रहे है। प्रधानमंत्री जी के स्वागत में पूरा शहर मोदीमय हो गया है। उनके स्वागत में पटना एयरपोर्ट से लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक कुल 32 मंच बनाये गये हैं। यह मंच एयरपोर्ट, केंद्रीय विद्यालय, जेडी वुमेंस कॉलेज, चिड़िया घर, राजवंशी मोड, हनुमान मंदीर, पुनाईचक, हड़ताली मोड, पटना वुमेंस कॉलेज, इंकाॅम टैक्स समेत अन्य जगहों पर बनाया गया है। 
 

Bihar : PM Narendra modi visit bihar after Operation Sindoor pahalgam attack patna bihar nitin navin
 पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

 पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि करीब 25 से अधिक सामाजिक संस्थानों द्वारा अलग-अलग मंच से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जायेगा। इसमें बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस इंटरनेशनल, रोटरी इंटरनेशनल, श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति, श्री श्री महाशिवरात्री महोत्सव शोभा यात्रा समिति, चिन्तामणि दिव्यांग फाउण्डेशन, आशियाना नगर मैनेजमेंट कमिटि, दधीची देहदान समिति, पाटलिपुत्रा सर्राफा संघ, आर्शिवाद सेवा समिति, मां वैष्णो देवी सेवा समिति, पाटलिपुत्र सर्राफा संघ, पाटलिपुत्र व्यवसायी संघ, श्री दशहरा समिति ट्रस्ट, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, न्यू मार्केट डुकंदर कल्याण समिति, बिहार फ्लाई ऐश प्रिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, अहिरवाड़ सेवा समिति, श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति, ठाकुरबाड़ी व्यवसायी संघ, दधीचि देह दान समिति, खेतान मार्केट ओनर्स एसोसिएशन, मगध मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब, आशियाना नगर प्रबंधन समिति, श्री पटना गुजराती समाज, श्री जैन श्वेताम्बर संघ समेत अन्य सामाजिक संगठन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जी के स्वागत में कई राज्य के कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें -Lalu Yadav : परिवार की तीसरी पीढ़ी की पहचान बने राजद अध्यक्ष, तेजस्वी यादव के बेटे का नाम- इराज लालू यादव

 पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने देश को गौरवान्वित किया है। ऐसे में उनके स्वागत के लिए पटनावासियों में इस बार गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ग्लोबल लीडर हैं। उनका नेतृत्व और उनके प्रयासों से भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसे में मैं सभी से आग्रह करता हूं कि भारी से भारी संख्या में अपने घरों से बाहर निकलें और इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed