फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: PM Modi will gift third Amrit Bharat Express, Bihar, Madhubani from Saharsa to Lokmanya Tilak Terminus

Amrit Bharat Express: बिहार से देश को तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे पीएम मोदी; जानिए, शेड्यूल

Wed, 23 Apr 2025 03:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 23 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

PM Modi Bihar News: मधुबनी में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ही गुरुवार से चलने वाली सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर सहरसा जंक्शन पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Bihar: PM Modi will gift third Amrit Bharat Express, Bihar, Madhubani from Saharsa to Lokmanya Tilak Terminus
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल यानी कल बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मधुबनी से देश वासियों को कई सौगात देने हैं। गुरुवार से सहरसा से लोकमान्य तिलक को जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। गुरुवार को मधुबनी में आयोजित पीएम कार्यक्रम के दौरान ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाया जाएगा। पीएम ने वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत रैपिड रेल को आधुनिक भारतीय रेल की त्रिवेणी कहा है। इस त्रिवेणी की दो नई रेलगाड़ियां का परिचालन बिहार से होने वाला है। हालांकि, बिहार में पहले से ही कई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। एक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन पहले से दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच वाया अयोध्या किया जा रहा है। लेकिन, बिहार वासियों के बीच सबसे अधिक उत्साह सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच प्रारंभ की जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर है।

विज्ञापन


सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलाई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस देश की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस है। इससे पहले दो अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन से कर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के बीच में किया जा रहा है। इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया अभियान के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री, श्री पेरम्बूर, चेन्नई में किया गया है। ट्रेन में पुश एंड पुल टेक्नोलॉजी है। इससे गाड़ी को दोनों दिशाओं में चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस ट्रेन में फोल्डेबल स्नेक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल बॉटल होल्डर, हवाई जहाज की तर्ज पर रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप और स्प्रिंग बॉडी जैसी सुविधाएं दी गई है। इससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। ट्रेन के शौचालय में इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली लगाई गई है। इससे शौचालय को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी। पानी का भी कम खर्च होगा। सॉप डिस्पेंसर एवं एरोसोल आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम भी लगाया गया है। यात्रियों और ट्रेन मैनेजर के बीच दो तरफ संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम है। सभी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। भारतीय रेल के गैर एसी कोच में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है। ट्रेन की सेफ्टी को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके माध्यम से रियल टाइम व्हीलल और बियरिंग निगरानी संभव हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत भारत सलोना स्टेशन पर भी रुकेगी, जानिए समय सारिणी
रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारणी जारी कर दी है। इसके अनुसार आगामी 24 अप्रैल को दोपहर के 11:40 बजे सहरसा से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए विदा होगी। सहरसा से खुलने के बाद खगड़िया जंक्शन दोपहर के 12:52 बजे पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुक कर 12:54 बजे आगे के लिए निकलेगी। इसके बाद 1:18 में पहुंचेगी और यहां दो मिनट रुककर 1: 20 बजे खुलेगी। जिसके बाद हसनपुर रोड जंक्शन 1:55 बजे पहुंच कर 1:57 बजे खुल जाएगी। ट्रेन दोपहर के 3 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 3:05 बजे खुलकर 4:15 बजे से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 4:20 बजे खुलकर हाजीपुर 5:25 बजे पहुंचेगी। फिर 5 मिनट रुकने के बाद 5:30 बजे खुलकर 6:20 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचेगी। जहां 10 मिनट रुकने के बाद 6:30 बजे खुलकर 6:58 बजे दानापुर पहुंचेगी। जहां से 7:00 बजे खुलकर 7:35 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुकने के बाद खुलकर 8:35 बजे बक्सर पहुंचेगी। जहां 2 मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। फिर 10 बजे रात पंडित दिनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। जहां 10 मिनट रुकने के बाद 10:10 बजे खुलकर 11:33 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। जहां से 11:35 बजे खुल कर रात के 12:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद मानिकपुर जंक्शन 2:45 बजे पहुंचेगी। फिर 2 मिनट रुकने के बाद खुलकर 3:45 बजे सुबह सतना जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकेंगी। फिर वहां से खुलकर सुबह के 6:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जहां 5 मिनट ट्रेन रुकेगी। फिर वहां से आगे निकलकर 10:50 बजे सुबह इटारसी जंक्शन पहुंचेगी। जहां 10 मिनट स्टॉपेज रखा गया है। फिर वहां से खुलकर भुसावल जंक्शन दोपहर के 3:20 बजे पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 3:50 बजे जलगांव जंक्शन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुकने के बाद शाम के 7:02 पर नासिक रोड पहुंचेगी। जहां 3 मिनट रुकने के बाद खुलकर इगतपुरी जंक्शन रात के 8:10 बजे पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 10:10 पर कल्याण जंक्शन कल्याण जंक्शन पहुंचेगी। जहां 3 मिनट रुकने के बाद 10:30 बजे मुंबई स्थित ठाणे जंक्शन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुकने के बाद मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक जंक्शन रात के 11:30 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed