फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: People thrashed fiercely after cattle collided with a car in Jamui

Bihar: जमुई में कार से मवेशी के टकराने पर लोगों ने पहले की जमकर पिटाई, फिर बनाया बंधक

Fri, 21 Apr 2023 11:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Apr 2023 11:42 PM IST
सार

जमुई में ग्रामीणों ने मिलकर कार से जा रहे पांच युवकों की पहले जमकर पिटाई की और फिर उन सभी को बंधक बना लिया। इस क्रम में लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बसफोड़ मोहल्ले के पास की है।

विज्ञापन
Bihar: People thrashed fiercely after cattle collided with a car in Jamui
इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में ग्रामीणों ने मिलकर कार से जा रहे पांच युवकों की पहले जमकर पिटाई की और फिर उन सभी को बंधक बना लिया। इस क्रम में लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बसफोड़ मोहल्ले के पास की है।
विज्ञापन


क्या है मामला
झारखंड के बोकारो जिला अन्तर्गत बेरमो फुसरो निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ कार से अपनी बहन के यहां जमुई टाउन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव आ रहे थे। तभी जमुई मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के समीप व बसफोड़ मोहल्ले के पास कार ने एक मवेशी को टक्कर मार दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर मवेशी के मालिक और स्थानीय लोगों ने खदेड़कर कार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जमकर पिटाई की और फिर बना लिया बंधक
कार के रुकते ही उसमें सवार पांचों युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उन लोगों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर कार में सवार पांचों युवकों को बंधक बना लिया। हालांकि इस दौरान तीन युवकों ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। दोनों घायल युवक झारखंड राज्य के बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो फुसरो निवासी पवन कुमार और रोहित कुमार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के घर से मां को ले जाने आए थे
पवन कुमार की बहन की शादी जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई थी। जिसको लेकर कुछ माह से उसकी मां पार्वती देवी अपनी बेटी के घर रह रही थी। मां को लेने के लिए शुक्रवार को पवन अपने चार साथियों के साथ जमुई पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बंधक बने दोनों युवकों को छुड़ाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लायी। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed