फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Patna police saved 5 stage dancers from drunkards, two drunkards arrested

Bihar: पटना पुलिस ने 5 स्टेज डांसरों को शराबियों से बचाया, दो शराबी गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 10:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Apr 2023 10:05 PM IST
सार

पटना पुलिस ने गुरुवार की देर रात स्टेज पर डांस करने वाली 5 लड़कियों को शराबियों से मुक्त करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। मुक्त कराई गई लड़कियां मुंबई, कोलकाता और कानपुर की बताई जा रही हैं जबकि आरोपी युवक पटना के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: Patna police saved 5 stage dancers from drunkards, two drunkards arrested
दो आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

पटना पुलिस ने गुरुवार की देर रात स्टेज पर डांस करने वाली 5 लड़कियों को शराबियों से मुक्त करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। मुक्त कराई गई लड़कियां मुंबई, कोलकाता और कानपुर की बताई जा रही हैं जबकि आरोपी युवक पटना के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के नाम पर डांसरों को बुलाया गया था 
फुलवारी शरीफ के पुलिया टोला में गुरुवार की देर रात कुछ युवकों ने कार्यक्रम के नाम पर 5 स्टेज डांसरों को बुलाया था। कार्यक्रम के दौरान सभी युवक शराब के नशे में डांसर के साथ गलत करने का प्रयास करने लगे। जब उन लड़कियों ने उनके गलत हरकत करने का विरोध किया तो वे सभी शराबी उन लड़कियों के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट और गलत डरी सहमी लड़कियों ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फुलिया टोला के एक घर से बंधक बनाई गई पांच डांस करने वाली लड़कियों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


दो शराबी गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष का कहना है कि शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए युवक नौबतपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार एवं विश्वकर्मा कुमार बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके साथ ही मुंबई, कोलकाता, कानपुर और छपरा की पांच लड़कियों को भी शराबियों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई सभी लड़कियों को वापस उनके घर भेज दिया गया है, जबकि शराब के नशे में गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed