फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Panchayat Election : Voting for Panchayat by-election 2023 Voting begins, candidate selected unopposed

Panchayat Election: 36 जिलों में हुई वोटिंग, जानिए कहां चुने गये निर्विरोध और कितने पदों के लिए हुआ मतदान

Thu, 28 Dec 2023 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Dec 2023 11:13 PM IST
सार

Bihar : पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए कुल 1675 पद रिक्त थे, जिनमें से 5 पदों पर मतदाता सूची में त्रुटि होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 1670 पद रिक्त हो गए। 

विज्ञापन
Bihar Panchayat Election : Voting for Panchayat by-election 2023 Voting begins, candidate selected unopposed
दरभंगा में मतदान करते बूथ पर पहुंचे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत उप निर्वाचन 2023 का मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ है, जो 5:00 बजे शाम तक शांतिपूर्ण  तरीके से चला। इसके लिए कुल 1335 मतदान केंद्र बनाये गये थे। जिनपर वोट डाले गए। कुल 36 जिलों के 167 प्रखंडों में कुल 242 पदों के लिए वोटिंग हुई। पंचायत उप निर्वाचन 2023 में कुल 741943 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 391010 पुरुष मतदाता हैं, 350911 महिला मतदाता हैं और 22 अन्य मतदाता हैं।  राज्य के 12 जिलों के 15 नगरपालिकाओं के 16 वार्ड में वार्ड पार्षद तथा एक नगर पालिका में मुख्य पार्षद के रिक्त पद पर उप निर्वाचन कराए गए।

विज्ञापन


 

Bihar Panchayat Election : Voting for Panchayat by-election 2023 Voting begins, candidate selected unopposed
कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान। - फोटो : अमर उजाला
जानिए गया के इस प्रखंड पर कब तक होंगें मतदान 
गया जिला अंतर्गत इमामगंज और कोच प्रखंड में मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक किए गए। इस उप निर्वाचन में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 736 हैं, जिनमें 388 महिला अभ्यर्थी हैं और 348 पुरुष अभ्यर्थी हैं।

जानिए कहां-कहां चुने गये निर्विरोध अभ्यर्थी  
पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए कुल 1675 पद रिक्त थे, जिनमें से 5 पदों पर मतदाता सूची में त्रुटि होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 1670 पद रिक्त हो गए। उनमें से 945 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और 483 पद फिलहाल रिक्त रह गए हैं।

शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान के लिए की गई है व्यवस्थायें
मतदान  शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में हो इसके लिए FRS द्वारा मतदाताओं का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सभी मतदाता केन्द्रों पर फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाये गये हैं, जिससे मतदाताओं की पहचान की जा सके। साथ ही ग्राम पंचायत मुखिया के रिक्त पद से संबंधित सभी मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग कराए गए।

कंट्रोल रूम का गठन
मतदान केंद्र पर किसी भी गड़बड़ी की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। मतदाताओं की शिकायत आदि को सुनने के लिए प्रखंड, जिला और आयोग स्तर पर नियंत्रण करने के लिए इसका गठन किया गया है। आयोग स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का नंबर 1800 3457243 जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed