{"_id":"64490bf48d5553a7f90bfc44","slug":"bihar-panchayat-election-date-announced-code-of-conduct-in-bihar-after-notification-of-bye-election-2023-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Panchayat Election : 50 मुखिया समेत 3522 पदों के लिए पंचायत उप चुनाव अगले महीने, आचार संहिता लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Panchayat Election : 50 मुखिया समेत 3522 पदों के लिए पंचायत उप चुनाव अगले महीने, आचार संहिता लागू
Wed, 26 Apr 2023 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:03 PM IST
सार
Panchayat Bye Election in Bihar : राज्य निर्वाचन आयोग ने 50 मुखिया समेत 3522 पदों के लिए पंचायत उप चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही, जहां भी यह चुनाव होगा, वहां तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग ने 50 मुखिया समेत 3522 पदों के लिए पंचायत उप चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। अगले महीने चुनाव होगा और परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। इसके साथ ही, जहां भी यह चुनाव होगा, वहां तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तरह ही उप चुनाव 2023 में भी शत-प्रतिशत प्रक्रिया डिजिटाइजेशन की तकनीकों के तहत ही होगी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
बुधवार की शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने 50 मुखिया के साथ 55 ग्राम कचहरी सरपंच, 2810 ग्राम कचहरी पंच के चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसके अलावा जिला परिषद् के 7, पंचायत समिति के 44 और ग्राम पंचायत के 556 सदस्य पदों के उप-चुनाव की अधिसूचना भी जारी की गई।
विज्ञापन
कब से होगा नामांकन दाखिल
पंचायत उप निर्वाचन 2023 की अधिसूचना जारी होने के बाद अब पहली प्रमुख तारीख 02 मई होगी। मई दिवस के अगले दिन इस उप चुनाव के लिए प्रपत्र 5 में सूचना का प्रकाशन होगा। उसके अगले दिन, यानी 3 मई से 9 मई तक रोज सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के दरम्यान नामांकन दाखिल होंगे। दाखिल नामांकनों की जांच 10 से 12 मई के बीच में हो जाएगी।
विज्ञापन
15 को नाम वापसी, 25 को मतदान
12 मई तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद एक दिन 15 मई का रखा गया है नाम वापसी के लिए। दिन सुबह 11 बजे से चार बजे के दरम्यान नाम वापसी कर सकेंगे। इस तारीख को शाम चार बजे के बाद चुनाव मैदान में रहे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना का कार्य संबंधित प्रखंड मुख्यालय में होगा।