फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: On getting challenge to reservation in Patna High Court, Lalan Singh said - it is a conspiracy of BJP

Bihar News: पटना हाईकोर्ट में आरक्षण को चुनौती मिलने पर ललन सिंह बोले- भाजपा की साजिश है, उन्हें यह पसंद नहीं

Mon, 27 Nov 2023 05:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

ललन सिंह ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ न्यायलय जाना भाजपा का पुराना काम है। नगर निकाय चुनाव रुकवाने के लिए यह लोग न्यायलय गए। नगर निकाय चुनाव भी हो गया। इसके बाद जाति आधारित गणना के विरोध में यह लोग सुप्रीमो कोर्ट तक गए।

विज्ञापन
Bihar: On getting challenge to reservation in Patna High Court, Lalan Singh said - it is a conspiracy of BJP
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के मामले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब इस मामले को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। जनता दल यूनाईटेड ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। ललन सिंह ने कहा कि  बिहार में जाति आधारित गणना हुई, जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में आरक्षण की सीमा को जरूरत के अनुसार बढ़ाया गया।
विज्ञापन


आबादी के हिसाब से आरक्षण तय किया गया
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण विरोधी है। उनको आरक्षण पसंद नहीं है। बिहार में बिहार में जो जातीय गणना करवाया गया था। उसके आधार पर जो रिपोर्ट आई, उसके अनुसार आबादी के हिसाब से आरक्षण तय किया गया। सबसे पहले तो उन्होंने ही कानून तोड़ा जब 50% से अधिक 10% सवर्ण का आरक्षण देकर इस नियम को तोडा था। जाति गणना हमलोगों ने करवाई। साधा आधार और तथ्यों को रखकर आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाया गया।
विज्ञापन


न्यायलय जाना भाजपा का पुराना काम है
ललन सिंह ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ न्यायलय जाना भाजपा का पुराना काम है। नगर निकाय चुनाव रुकवाने के लिए यह लोग न्यायलय गए। नगर निकाय चुनाव भी हो गया। इसके बाद जाति आधारित गणना के विरोध में यह लोग सुप्रीमो कोर्ट तक गए। उनके सॉलिसिटर जनरल जाकर बहस किए। लेकिन, इससे बावजूद जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पेश की गई। हमलोग गरीबों के हित में लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed