Bihar: लालू-तेजस्वी से ईडी की पूछताछ पर राजद ने कहा- भाजपा परेशान कर रही, सम्राट और नित्यानंद ने दिया ऐसा जवाब
राजद विधयक भाई बीरेंद्र ने कहा कि सवाल है कि भाजपा की सरकार है। एनडीए की सरकार है। एनडीए देश में लोगों को परेशान करना चाहती है। लालू प्रसाद यादव सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ते रहे हैं, इसलिए इनको कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। राजद ने इसे भाजपा की साजिश कहा है। लालू प्रसाद की बेटी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो रोजगार की बात करेगा, भाजपा उस घात करेगा। भाजपा चाहे जितना भी चाल चल ले लेकिन तेजस्वी के बिना बिहार नहीं पाएगा। वहीं नए डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद पहले जानवरों का चारा खा गए फिर कांग्रेस की केंद्र सरकार जब रेल मंत्री हुए तो बच्चों की नौकरी खा गए। सम्राट चौधरी ने आप पटना के महुआ बाग में चले जाएं। वहां उनकी जमीन भी दिख जाएगी। वहां एक-दो कट्टा नहीं बल्कि बिगहा में है। सम्राट ने आरोप लगाया कि रेल में नौकरी के बदले जमीन लिखवाई। अब ईडी पूछताछ तो करेगी ही न। ईडी अपना काम कर रही है।
कोई अपने बेटा का नाम यह नहीं रखेगा
वहीं राजद विधयक भाई बीरेंद्र ने कहा कि सवाल है कि भाजपा की सरकार है। एनडीए की सरकार है। एनडीए देश में लोगों को परेशान करना चाहती है। लालू प्रसाद यादव सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ते रहे हैं, इसलिए इनको कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इनको पता नहीं है कि जितना जनबल लालू प्रसाद के पास है, उतना किसी के पास नहीं है। नीतीश कुमार द्वारा गठबंधन तोड़ने के सवाल है कि देश और दुनिया का कोई भी व्यक्ति अपने बेटा का नाम नीतीश कुमार नहीं रखेगा। चूंकि नीतीश कुमार पहले पलटूराम कहा जाता है। अब तक आम आवाम कई अलग-अलग तरह की चर्चा कर रहे हैं।
जब लालू जेल गए थे तब किसकी सरकार थी
वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। कल लालू जी से और आज तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही है। ईडी कहां जाती है, जहां भ्रष्टाचार और घोटाला है। इनलोगों ने ऐसा किया है। भाजपा पर यह लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। चारा घोटाला इन लोगों को याद रख लेना चाहिए। जब चारा घोटाला को सीबीआई को सौंपा गया था तब किसी सरकार थी। लालू जी पर जब प्राथमिकी दर्ज हुई और जब उन्हें जेल भेजा गया था तब किसी सरकार थी? उस समय कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की सरकार में सारी प्रक्रिया पूरी हुई। गलत आरोप लगा रहे हैं।