फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish Kumar upset over Luv-Kush equation, Said - will not get trapped in the trap of Delhi

लव की कुश से अपील: सम्राट अशोक की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार बोले, दिल्ली वाले जाल बिछा रहे फंसियेगा नहीं

Wed, 29 Mar 2023 09:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह मीडिया के सामने भले ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए सम्राट चौधरी को लेकर लापरवाही दिखाई, लेकिन शाम में जब वह कुशवाहा समाज की ओर से आयोजित सम्राट अशोक की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे तो चिंता दिख गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज से खुली अपील की कि दिल्ली वाले (भाजपा) जाल बिछा रहे हैं, फंसना नहीं है।

विज्ञापन
Bihar: Nitish Kumar upset over Luv-Kush equation, Said - will not get trapped in the trap of Delhi
सम्राट अशोक की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार बोले,दिल्ली वाले जाल बिछा रहे फंसियेगा नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह मीडिया के सामने भले ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए सम्राट चौधरी को लेकर लापरवाही दिखाई, लेकिन शाम में जब वह कुशवाहा समाज की ओर से आयोजित सम्राट अशोक की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे तो चिंता दिख गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा समाज से खुली अपील की कि दिल्ली वाले (भाजपा) जाल बिछा रहे हैं, फंसना नहीं है। मुख्यमंत्री का इशारा भाजपा के चुनावी चाल को लेकर था, जिसके तहत भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को दी है।

विज्ञापन


भाजपा पर किया हमला
सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि कई लोग तो सम्राट अशोक का नाम ले-लेकर राजनीतिक चक्कर में रहता है, कुछ फेरा में है। सब आज तक तो सम्राट अशोक का हमलोग किये हैं। अब आ जायेगा दिल्ली से और कहेगा कि सम्राट अशोक का हमलोग कर रहे हैं। कुछ नहीं किया है लेकिन कहेगा, क्लेम करेगा और उसके बाद कुछ जातियों को कब्जा करने में लगेगा। इ सब चक्कर से बचियेगा।
विज्ञापन


जिनको आजादी से नहीं था मतलब
नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक जयंती के मौके पर कुशवाहा जाति के लोगों से कहा कि सम्राट अशोक के नाम पर इन सब चीजों को करने के बाद हम कुछ कहें हैं क्या? किसी जाति पर आधारित बात किया है कभी? लेकिन कुछ लोग चक्कर में रहता है आजकल जिनको आजादी से मतलब नहीं था। आज कल जिनको मौका मिला है, वे बायें-दायें करते रहेंगे। उनसे सचेत रहियेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी का नाम लेकर साधा नमो पर निशाना
नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक जयंती पर कुशवाहा समाज को बटोरने की कोशिश में जहां एक ओर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का गुणगान कर रहे थे वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जितना काम हो रहा है सब हम लोग कर रहे हैं। केंद्र से अगर काम हुआ तो अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय हुआ। वो लोग अब उनका नाम लेता है? उन लोगों को किसी से लगाव है? सिर्फ अपने से लगाव है। सब एक-दो लोग सिर्फ अपना नाम प्रचारित करता है। हम जो-जो काम किये हैं उनसे किसी का लेना-देना है? सिर्फ नाम सम्राट अशोक का ले लेगा औऱ बायें-दायें करने के चक्कर में आप पर कब्जा करने के फिराक में रहेगा। इसीलिए सचेत रहियेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed