फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish government formed a 20-point committee, Deputy CM Samrat was given the command of Patna and Vija

Bihar: नीतीश सरकार ने किया 20 सूत्री समिति का गठन, डिप्टी सीएम सम्राट को पटना और विजय सिन्हा को आरा की कमान

Sat, 10 Aug 2024 04:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और उपमुख्यमंत्री विजय सन्हा को भोजपुर जिले की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हर जिले के प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है।

विज्ञापन
Bihar: Nitish government formed a 20-point committee, Deputy CM Samrat was given the command of Patna and Vija
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने जिलास्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर इसकी अधिसूचना भी जारी की गई है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को इस समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अन्य नेताओं को समिति का सदस्य बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना और उपमुख्यमंत्री विजय सन्हा को भोजपुर जिले की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हर जिले के प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है। इस पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन


25 सदस्यीय सूत्री कमेटी बनी है
इधर, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी भाजपा के तर्ज पर काम किया है। हर जिले में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय सूत्री कमेटी बनी है। इस तरह अगर देखें तो जदयू और भाजपा 800 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाभी पहुंचा है। इस समिति में जिले के सांसद, विधायक, महापौर आदि पदेन सदस्य होंगे। वहीं अशोक चंद्रवंशी, आसिफ कमाल, रमेश ठाकुर, देवेंद्र प्रसाद, देवंति देवी, लालती देवी, पवन कुमार, अनिल रविदास, रामईश्वर मांझी, मो. शहीद, धर्मेंद्र कुमार, सीताराम पांडेय, अरुण कुमार, मयंक जायसवाल, रूपेश सिंह, श्याम सुदंर रजक, आशा किरण, रणविजय कुमार, अभिषेष सिंह को सदस्य बनाया गया है। वहीं सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर निगम के महापौर इसके पदेन सदस्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed