फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: NIA filed charge sheet against two notorious Naxalites, both are accused of doing this in Magadh area.

Bihar: एनआईए ने दो कुख्यात नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर, मगध इलाके में ऐसा करने के आरोपी हैं दोनों

Sat, 14 Sep 2024 02:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Sep 2024 02:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीपीआई (माओवादी) की देश विरोधी विचारधारा का प्रचार करने में लगे हुए थे और मगध क्षेत्र में संगठन को पुनर्जीवित करने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कैडर की भर्ती कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar: NIA filed charge sheet against two notorious Naxalites, both are accused of doing this in Magadh area.
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन के मगध जोन पुनरुद्धार मामले में सीपीआई (माओवादी) के एक प्रमुख नेता पर आरोप पत्र दायर किया है। सीपीआई (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और उत्तर क्षेत्रीय ब्यूरो के प्रमुख प्रमोद मिश्रा उर्फ सोहन दा उर्फ बनवारी जी उर्फ बीबी जी उर्फ बाबा के करीबी सहयोगी विनोद मिश्रा उर्फ बिनोद कुमार मिश्रा को पूरक आरोप पत्र में विभिन्न धाराओं के तहत नामित किया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी विनोद मिश्रा पर मगध क्षेत्र में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए संगठन को पुनर्जीवित करने और मजबूत करने के प्रयास किया। विनोद मिश्रा ने अपने घर पर बैठकें आयोजित की और नक्सल नेताओं और कैडरों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान की। पुलिस ने 10 अगस्त, 2023 को छापेमारी कर दो शीर्ष नक्सल नेताओं की गिरफ्तारी किया था। पुलिस ने दोनों के पास से विभिन्न नक्सल साहित्य, हस्तलिखित पत्र और सात मेमोरी कार्ड जब्त किए गए थे। 
विज्ञापन


प्रमोद मिश्रा सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अक्टूबर में जांच अपने हाथ में ले लिया और प्रमोद मिश्रा सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एनआई ने आरोपी अनिल यादव उर्फ अंकुश और विनोद मिश्रा समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद इस साल फरवरी में प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव (नक्सली समूह के उप-क्षेत्रीय समिति सदस्य) के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे 20 मार्च को धनबाद से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश विरोधी विचारधारा का प्रचार करने में लगे हुए थे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीपीआई (माओवादी) की देश विरोधी विचारधारा का प्रचार करने में लगे हुए थे और मगध क्षेत्र में संगठन को पुनर्जीवित करने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कैडर की भर्ती कर रहे थे। इतना ही नहीं यह लोग लेवी वसूलने में भी लगे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed