फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth shot dead in Bhojpur.road blocked villagers created ruckus. bihar police.

Bihar News : नाबालिग से रेप के बाद अब युवक को गोलियों से भूना, परिजनों ने जमकर किया बवाल

Sun, 04 Feb 2024 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 04 Feb 2024 08:56 PM IST
सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। परिजनों का कहना है कि युवक को फोन कर बुलाया और फिर गोली मार दी।  युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bihar News : Youth shot dead in Bhojpur.road blocked villagers created ruckus. bihar police.
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के आरा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभि डुमरा गांव के समीप आरा-सरैया रोड पर की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार चरपुलवा मोड़ निवासी बिरेन यादव के  पुत्र अभिषेक उर्फ अंगद (27) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि युवक को किसी ने फोन कर बुलाया और फिर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर लोगों ने जमकर काटा बवाल 
परिजनों ने घटना के बाद जमकर बवाल किया। बवाल करने की वजह यह थी कि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को लेकर आये लेकिन अस्पताल प्रबंधन और कर्मी की लापरवाही ने लोगों को भड़कने पर मजबूर कर दिया। शव का पोस्टमार्टम करने वाला स्टाफ पोस्टमार्टम रूम को बंद कर गायब हो गया। लोग तीन घंटे तक उसके आने का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आया। फिर लोगों ने उसे फोन भी किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। तब परिजन भड़क गये और आक्रोशित होकर शव के साथ सदर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद शव को हटाया गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की कि हमलोग तीन घन्टा से शव को रख कर पोस्टमार्टम कराने का  इंतेजार कर रहे थे लेकिन सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाला कर्मी अपनी मनमानी करता है।  

विज्ञापन

Bihar News : Youth shot dead in Bhojpur.road blocked villagers created ruckus. bihar police.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

26 फरवरी को तिलक और 2 मार्च को होनी थी शादी 
परिजनों का कहना है कि 3 बजे अभिषेक उर्फ अंगद घर से निकला था उसके बाद अचानक फोन आया कि अंगद को गोली लगी है। यह सुनकर परिजन भागे भागे सदर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या किसने और क्यों की फिलहाल स्प्ष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अंगद का 26 फरवरी को तिलक होना था और 2 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस 
सदर अस्पताल में एएसपी परिचय कुमार और नगर थाना की पुलिस पहुंच परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली है। एएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है, पुलिस जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेगी।  

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed