फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth shot by criminals in Patna, people came out in protest; Uproar at Ashok Rajpath

Bihar News: पटना में दिनदहाड़े किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में उतरे लोग; अशोक राजपथ पर बवाल

Sat, 09 Sep 2023 02:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

Patna News : लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े युवक को गोली मार दी गई और अब तक अपराधी फरार हैं। गुस्साए लोगों ने गांधी मैदान-पटना सिटी मार्ग को जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth shot by criminals in Patna, people came out in protest; Uproar at Ashok Rajpath
छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिनदहाड़े 17 साल के लड़के को अपराधियों ने गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना आलमगंज थाना इलाके की है। लोगों का कहना है कि किशोर रोड से गुजर रहा था, तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही किशोर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। आननफानन में उसे अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


विरोध में लोगों ने कर दिया सड़क जाम
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े किशोर को गोली मार दी गई और अब तक अपराधी फरार हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने गांधी मैदान-पटना सिटी मार्ग (अशोक राजपथ) को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त
घायल की पहचान मोहम्मद सन्नू 17 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद सन्नू पश्चिम दरवाजा का निवासी है। शनिवार दोपहर कुछ दोस्तों द्वारा उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने सड़क पर सन्नू को गोली मार दी गई। उसे तीन गोली लगी है और आननफानन में पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का यह मानना है कि यहां अपराधियों का तांडव प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पुलिस गश्ती कम होने के कारण अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed