फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Samastipur; Had a dispute with friends, shot him in the stomach and killed him

Bihar News: दिवाली की रात युवक की हत्या; दोस्तों के साथ हुआ था विवाद, पेट में गोली मार उतारा मौत के घाट

Fri, 01 Nov 2024 12:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Nov 2024 12:31 PM IST
सार

Samastipur News:  एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पूसा थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ गांव स्थित बगीचा में जितेंद्र पासवान की हत्या की बात सामने आई है। गोली चलाने का आरोप इसी गांव के भोला सहनी और उसके भाई पंकज सहनी पर है। भोला और पंकज अपराधी प्रवृत्ति का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Samastipur; Had a dispute with friends, shot him in the stomach and killed him
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में युवक की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम युवक के दोस्तों ने दिया। वह दिवाली की शाम दोस्तों के साथ खा पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोस्तों ने पिस्टल निकाल कर उसके पेट में गोली मार दी। घटना पूसा थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ गांव में हुई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत युवक स्थानीय जितेंद्र पासवान बताया गया है। वह कारपेंटर का काम करता था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। युवक को पेट में गोली लगी है। 

विज्ञापन


परिजन बोले- घर लौट रहा था जितेंद्र
बताया गया है कि जितेंद्र गांव के ही भोला पंकज आदि के साथ बगीचे में बैठकर खा पी रहा था इसी दौरान जितेंद्र का भोला सहनी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसी दौरान भोला सहनी ने जितेंद्र को गोली मार दी। भोला सहनी ही जितेंद्र को उठाकर अस्पताल लेकर आ रहा था लेकिन इस दौरान परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली तो परिवार के लोग उसका पीछा करने लगे यह देखकर भोला जितेंद्र को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। बाद में परिवार के लोग जितेंद्र को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पर एसपी संजय पांडे भी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि भोला और उसका भाई पंकज अच्छे प्रवृत्ति का नहीं है। वह हथियार हमेशा रखता है। जितेंद्र मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है। भोले का भाई शराब के कारोबार में भी जुड़ा है।
विज्ञापन


दो भाइयों पर हत्या का आरोप
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पूसा थाना क्षेत्र के पातेपुर गोपीनाथ गांव स्थित बगीचा में जितेंद्र पासवान की हत्या की बात सामने आई है। गोली चलाने का आरोप इसी गांव के भोला सहनी और उसके भाई पंकज सहनी पर है। भोला और पंकज अपराधी प्रवृत्ति का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed