फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Patna, firing at Tilak ceremony, condition of one critical

Patna : तिलक समारोह में एक को बेरहमी से पीटने लगे अपराधी; बीच-बचाव करने गए युवक के साथ किया ऐसा

Tue, 23 May 2023 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 May 2023 09:13 AM IST
सार

Bihar : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अनिल की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वह तो बीच-बचाव करने गए थे। इतने में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Patna, firing at Tilak ceremony, condition of one critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पटना में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे 3 गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में एक अन्य शख्स घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर है। घटना दानापुर के चित्रकूट नगर इलाके की है। सोमवार देर रात तिलक समरोह चल रहा था। इसी बीच कुछ अपराधी आए और संजीत कुमार के साथ मारपीट करने लगे। अनिल राय वहीं मौजूद था। वह बीच-बचाव करने लगा। इतने में अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसमें अनिल राय को गोली लगी। 

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद में गोलीबारी की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से गोलीबारी करने वालों की पहचान की जा रही है। घायल संजीत कुमार को नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


तिलक समारोह में संजीत को बेरहमी से पीटने लगे अपराधी
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अनिल की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वह तो बीच-बचाव करने गए थे। इतने में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। वहीं संजीत कुमार के परिजनों का कहा है कि अपराधी संजीत की हत्या करने आए थे। तिलक समारोह चल रहा था। अचानक अपराधी आ गए और संजीत को बेरहमी से पीटने लगे। इसी बीच अनिल वहां पहुंचे। अनिल के साथ अन्य लोगों को करीब आता देख अपराधी घबरा गए। दहशत फैलाने के लिए गोलीबारी करने लगे। अनिल ने समझाने की कोशिश की तो उसे मौत के घाट उतार दिया और संजीत पर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद हथियार लहराते हुए अपराधी फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed