फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Khagaria, criminals fired three bullets: Bihar police engaged in investigation

Bihar News: खगड़िया में युवक की हत्या, अपराधियों ने फोन कर घर से मिलने बुलाया था, पहुंचते ही तीन गोली मारी

Mon, 28 Apr 2025 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Apr 2025 11:14 AM IST
सार

Khagaria News: परिजनों का कहना है कि रामप्रवेश कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर से किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Khagaria, criminals fired three bullets: Bihar police engaged in investigation
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में रविवार देर रात एक ट्रक ड्राइवर की हत्या हो गई। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के शोभनी जहांगीरा के वार्ड नंबर आठ निवासी चलीतर साह के 28 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश कुमार के रूप में की गई है। हत्या के बाद पुलिस के द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत युवक को आधी रात फोन से किसी ने बुलाया था। इधर, मृतक के परिजनों ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी; मासूम को घर से 100 मीटर दूर ले गया दरिंदा, जब बेहोश हुई तब छोड़कर भागा
विज्ञापन

घटना स्थल से छाता और गमछा बरामद
मृतक के चाचा दिलीप साह ने बताया कि रविवार देर रात आंधी तूफान के समय सभी साथ थे। उनका घर मृतक के पास ही है। चाचा के अनुसार, मृतक को एक गोली माथे पर एक सीने में और एक गोली कनपटी पर मारी गई है। परिजन ने बताया कि उनके परिवार का किसी से दुश्मनी नहीं है। बताया गया कि घटना स्थल पर पुलिस को दो गमछा और एक छाता मिला है। जबकि मृतक का हाथ भी बंधा था। वहीं घटना की जांच में खगड़िया पुलिस जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed