फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, criminals stabbed him to death; Ruckus on NH in protest

Bihar News: एसपी कोठी के पास युवक की हत्या, अपराधियों ने चाकू गोदकर मार डाला; विरोध में एनएच पर बवाल

Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कुछ लोगों द्वारा सड़क जाम किया गया था। समझा-बुझाकर खाली करा दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, criminals stabbed him to death; Ruckus on NH in protest
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर स्थित एसपी कोठी के सामने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। एसपी कोठी के सामने बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और पुलिस हाथ मलती रह गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जामकर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर स्थित एसपी कोठी के पास हुई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की पहचान हजियापुर कैथवलिया वार्ड-8 निवासी बृजेश साहनी के रूप सावन कुमार (20 वर्ष) के रूप की गई है।

विज्ञापन


बदमाशों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया
बताया जाता है कि मृतक सावन नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक के पास स्थित अपनी बुआ के बेटा राजेश कुमार सोनी के मोबाइल व जेनरल स्टोर दुकान पर काम करता था। रविवार की देर रात उसे बुआ के बेटा हजियापुर मोड़ पर छोड़ कर चला गया ताकि वह अपने घर चला जाए। इसी बीच एसपी कोठी से महज सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चाकू से युवक के गर्दन और सिर पर कई वार किया। युवक पर तब तक वार करता रहा जब तक युवक सड़क पर गिर कर लहू लुहान नहीं हो गया। राहगीरों द्वारा सड़क किनारे लहू लुहान अवस्था में युवक पर नजर पड़ी तो डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को तत्काल उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 

Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, criminals stabbed him to death; Ruckus on NH in protest
सावन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

एनएच पर शव वाहन खड़ा कर जाम दिया
इधर, बीच शहर में घटी इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर हजियापुर मोड़ पहुंच गए। एनएच पर शव वाहन खड़ा कर जाम दिया। जाम के वजह से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिससे आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ प्रांजल, नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष मंटू कुमार अपने दल बल के साथ हजियापुर मोड़ पहुंचे और लोगों को समझा बुझा शांत कराए। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।  कुछ लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया था। समझा-बुझाकर खाली करा दिया गया है। फिलहाल तीन लोगों को डिटेन किया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है  जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed