फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Bettiah, dead body found on the roadside, Bihar Police, Crime News in hindi

Bihar News : बेतिया में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश; परिजन बोले- गला दबाकर अपराधियों ने मार डाला

Sun, 17 Sep 2023 04:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Sep 2023 04:20 PM IST
सार

Bihar Police: परिजनों का कहना है कि राधेश्याम गिरी की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर किसने और क्यों हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Bettiah, dead body found on the roadside, Bihar Police, Crime News in hindi
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। रविवार सुबह सड़क किनारे उसकी लाश मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना सिरसिया ओपी पुलिस के सेमरा परसा गांव के समीप मनुआपुल-नवलपुर रोड पर हुई मृतक युवक की पहचान मनुआपुल ओपी क्षेत्र के परसा गिरी टोला निवासी राधेश्याम गिरी (29) के रूप में हुई। वह यात्री बस का ड्राइवर था। 

विज्ञापन


पिता बोले- किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
मामले में पिता शर्मा गिरी ने बताया कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की जल्द से गिरफ्तार करे। मामले में सिरिसिया ओपी प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


छड़ सीमेंट की दुकान के पीछे मिली लाश
परिजनों ने कहा कि कुछ ग्रामीण रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए सरेह की ओर गए तो सड़क से करीब 50 मीटर की दूरी पर छड़ सीमेंट की दुकान के पीछे शव देखा। शव पर गला दबाने के निशान थे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना सिरसिया पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चलाने के लिए दो लोग घर से बुलाकर ले गए थे
पिता शर्मा गिरी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन राधेश्याम गिरी अपनी पत्नी पूनम देवी और तीनों पुत्रियों को लेकर ससुराल मझौलिया थाना क्षेत्र के बनकट गांव में गया था। पत्नी और पुत्रियों को ससुराल में छोड़कर 15 सितंबर की शाम घर वापस आ गया। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दो लोग उनके घर आए और बस चलाने के लिए घर से बुलाकर ले गए। रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनके पुत्र की हत्या कर शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया गया है। परिजनों का कहना है कि राधेश्याम गिरी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed