{"_id":"678411ede02593702a0b3bc3","slug":"bihar-news-youth-fall-ganga-river-mahatma-gandhi-setu-bridge-road-accident-news-ssb-soldiers-rescue-hajipur-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सड़क हादसे में युवक पुल से गंगा नदी में गिरा, एसएसबी के जवानों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सड़क हादसे में युवक पुल से गंगा नदी में गिरा, एसएसबी के जवानों ने बचाई जान
Mon, 13 Jan 2025 12:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:33 AM IST
सार
Accident News : एक बाइक सवार तेज रफ़्तार से महात्मा गांधी सेतु पुल पार कर रहा था। सभी गाड़ियां अपनी-अपनी रफ़्तार में आगे बढ़ रहीं थीं। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे युवक घायल होकर पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गया।
विज्ञापन
गंगा नदी से बाहर निकालते एसएसबी के जवान।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सशस्त्र सीमा बल देश के सीमा पर तैनात हो कर देश का सेवा करने के लिए 24 घंटे तैनात रहते हैं। लेकिन देश में कोई विपत्ति आती है तो उस समय भी देश के जवान आगे आकर लोगों को मदद करते हैं। कुछ ऐसा ही मामला पटना में भी देखने को मिला, जहां सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक साहसिक बचाव अभियान चलाकर एक युवक की जान बचाई।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंगा नदी में गिरा
मामला हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग महात्मा गांधी सेतु पुल का है, जहां जहानाबाद के पारस बिगहा के रहने वाले अक्षय कुमार (26) अपनी मोटरसाइकिल से पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले गांधी सेतु को पार कर रहे थे। तभी अचानक से अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे युवक घायल होकर पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गया। किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही सशस्त्र सीमा बल फ्रंटियर मुख्यालय पटना के भद्रघाट गंगा नदी पर तैनात राहत एवं बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए बिना किसी देरी के गंगा नदी में छलांग लगा दिया और युवक अक्षय कुमार को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
युवक की हालत गंभीर
गंगा नदी से बाहर निकालने के बाद अक्षय कुमार का प्राथमिक उपचार कराया और फिर उसके बेहतर इलाज के लिए उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अक्षय कुमार की हालत स्थिर गंभीर है। घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को भी दे दी गई है। सशस्त्र सीमा बल पटना के फ्रंटियर मुख्यालय के महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान ने राहत एवं बचाव दल के जवानों की बहादुरी एवं त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल नागरिकों की सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन