{"_id":"6570a0970cb5d6aaa90c2ad5","slug":"bihar-news-youth-dies-due-to-suffocation-in-tunnel-in-samastipur-entered-to-catch-the-wild-royal-bird-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सुरंग में दम घुटने से युवक की मौत; खुदाई के लिए नहीं, किसी को पकड़ने के लिए घुसकर फंस गया वह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सुरंग में दम घुटने से युवक की मौत; खुदाई के लिए नहीं, किसी को पकड़ने के लिए घुसकर फंस गया वह
Wed, 06 Dec 2023 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:55 PM IST
सार
Bihar : सुरंग में दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई। उस सुरंग में घुसने के बाद निकलते समय वह उसमें फंस गया और उसकी मौत हो गई। सुरंग के बाहर निकले हुए उसके पैर को देखकर लोगों को उसके मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सुरंग के बाहर मृतक के निकले हुए पैर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर में जंगली शाही पक्षी पकड़ने के लिए सुरंग में घुसे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर की है। मृतक उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी रामसागर रजक का पुत्र विवेक रजक (30) था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
शाही पक्षी को पकड़ने के क्रम में घुस गया सुरंग में
घटना के संबंध में मृतक के भाई का कहना है कि उसका भाई ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतार कर बेचने का काम करता था। बुधवार को शाही पक्षी को पकड़ने के क्रम में वह गांव के बगीचे के एक सुरंग में घुस गया। लेकिन सुरंग में निकलने के क्रम में वह उसमें फंस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी विवेक रजक का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। इसी बीच ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि सुरंग के बाहर किसी युवक का दोनों पैर निकला हुआ है, वहीं शव का पूरा शरीर सुरंग के अंदर है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढा खोदकर विवेक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
घटना के संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि विवेक रजक पक्षी को पकड़ने के लिए सुरंग के अंदर घुस गया था। सुरंग करीब 10 फीट गहरा नीचे की ओर था। सुरंग में घुसने के बाद उससे निकलने के क्रम में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सुरंग के बाहर उसका पैर देखकर ग्रामीण गड्ढा खोदकर उसके शव को बाहर निकाले। उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवेक रजक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन