{"_id":"67c1e1a5876d8b51110ed649","slug":"bihar-news-youth-dead-body-found-kishanganj-bihar-police-investigation-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दुकान कर्मचारी की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव; शराब पीने की थी आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दुकान कर्मचारी की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव; शराब पीने की थी आदत
Fri, 28 Feb 2025 09:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:47 PM IST
सार
Bihar Police : पत्नी ऑफिस में थी। तभी बेटे ने फोन किया कि पापा ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है, खोल नहीं रहे हैं। यह सुनकर वह भागी-भागी घर आई। जैसे ही दरवाजा टूटा, अंदर का नजारा देखकर चीख पड़ी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सौरभ चौधरी के रूप में हुई है। घटना टाऊन थाना क्षेत्र के मिलन पल्ली कजलामनी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मृतक शहर के धर्मशाला रोड स्थित एक मनिहारा दुकान में काम करता था। घटना की जानकारी जैसे ही मुहल्ले वासियों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी टाऊन थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
बेटे ने फोन कर बताया - पिता ने गेट बंद किया
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने ऑफिस में थी और उसको उसके बेटे ने फोन कर बताया कि पापा ने गेट बंद कर लिया है। इसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसने अपने पति के शव को फंदे से लटका हुआ पाया। घटनास्थल पर मौजूद वार्ड पार्षद अमित त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ काफी हंसमुख स्वभाव का था और आत्म हत्या जैसा कदम उसके द्वारा क्यों उठाया, इस बात से सभी अचंभित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक सौरभ चौधरी शराब का शौकीन था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का है इंतजार
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।