फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth commits suicide in Nalanda, girl video viral on Instagram,Bihar Police engaged investigation

Bihar News : इंस्टाग्राम पर लड़की का वीडियो वायरल होने पर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने बताई आत्महत्या की वजह

Sat, 13 Apr 2024 03:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 Apr 2024 03:36 PM IST
सार

Suicide : सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद 
गांव के एक लड़के ने खुदकुशी कर ली। परिजन का आरोप है कि लड़की के घर वाले और स्थानीय पुलिस के द्वारा टॉर्चर किये जाने के कारण उनके पुत्र ने खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth commits suicide in Nalanda, girl video viral on Instagram,Bihar Police engaged investigation
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में किराये के कमरे में रह रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के वरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र राहुल कुमार था, जो    वर्तमान में शिवाजी कॉलनी में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था। घटना के संबंध में मृतक के चाचा का कहना है कि गांव के ही किसी लड़की का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दो दिन पूर्व सिलाव थाना की पुलिस ने राहुल को पूछताछ के लिए थाना ले गई। उनका आरोप  है कि राहुल ने पुलिस और लड़की के परिजनों के द्वारा प्रताड़ित किये जाने की वजह से ही आत्महत्या कर लिया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलनी की है।

विज्ञापन


घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जाता है कि वह सुसाइड नोट राहुल के द्वारा ही लिखा गया है। उस सुसाइड नोट में लिखा है जो वीडियो वायरल हुआ है उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में लड़की के परिवार के द्वारा उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed