फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man shot for not paying dues of Rs five hundred samastipur bihar police

Bihar News : बकाये का रुपया नहीं देने पर दुकानदार को मारी गोली, खाद की खरीदारी में पांच सौ रुपये थे बाकी

Thu, 13 Feb 2025 09:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 13 Feb 2025 09:33 AM IST
सार

Bihar : अहले सुबह बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से खाद की खरीदारी किया था। पांच सौ रुपया बकाया था।

विज्ञापन
Bihar News : Young man shot for not paying dues of Rs five hundred samastipur bihar police
घायल दुकानदार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर जिले में बकाये का पांच सौ रुपया नहीं देने पर एक दुकानदार को बदमाश ने गोली मार दी। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन गांव की है। घायल युवक उसी गांव के जीवछ राय का पुत्र अविनाश कुमार है। अब पुलिस मामले की जांच का र रही है। 

विज्ञापन


खाद की खरीददारी में पांच सौ रुपया था बकाया 
घटना के संबंध में घायल युवक अविनाश कुमार ने बताया कि वह गांव में ही खाद की दुकान चलाता है और हाल ही में बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षक के रूप में बहाल होने वाला था। अगले सप्ताह उसकी समस्तीपुर में काउंसलिंग होनी थी। अविनाश ने बतलाया कि गांव के ही मनोज राय ने एक महीना पहले उससे खाद की खरीदारी की थी, जिसका बकाया 500 बाकी था। अविनाश मनोज राय से लंबे समय से उस बकाये की मांग कर रहा था, जिसके कारण कई बार दोनों के बीच कहा-सुनी भी हुई थी। अविनाश के अनुसार गुरुवार सुबह हुआ रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए गांव में ही चौर की ओर निकला था। पहले मनोज के दोनों पुत्र ने उसके साथ मारपीट की फिर मनोज मौके पर पहुंचकर अचानक गोली चला दी। गोली उसके जांघ में लगी है। उधर हल्ला होने पर जब गांव के लोग मौके पर जुटे तो अविनाश को तत्काल पटोरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है ।जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि बकाये 500 रुपये की मांग को लेकर गोलीबारी की सूचना मिली है। घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed