फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man murdered in Saharsa, neighbor stabbed him to death with a sharp weapon

Bihar News: सहरसा में युवक की हत्या, घर से निकलते ही पड़ोसी ने धारदार हथियार वार कर मार डाला

Sat, 17 Aug 2024 03:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Aug 2024 03:18 PM IST
सार

सौर बाजार थानेदार अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूर्व में भी एक व्यक्ति पर हमला कर चुका है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man murdered in Saharsa, neighbor stabbed him to death with a sharp weapon
इसी जगह वारदात को अंजाम दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप में एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की शनिवार की सुबह हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू की। वही हत्या के आरोपी जयप्रकाश भगत को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान कांप गांव निवासी बनारसी भगत के पुत्र मुकेश भगत के रूप में हुई। वह अपने घर से निकल कर बाहर निकला थ। अचानक पूर्व से घात लगाए जयप्रकाश भगत ने उस पर धारदार हथियार (दबिया) से प्रहार कर दिया। जयप्रकाश भगत ने मृतक मुकेश भगत के सिर और शरीर पर दबिया से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों के अनुसार वह नित्य सबेरे उठ कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर खेत की ओर जाता था। शनिवार को भी वह निकला कि पड़ोसी ने उसकी हत्या धारदार हथियार से मारकर कर दिया गया है। मारने वाला उसका पड़ोसी जयप्रकाश भगत है। लोग उसे मानसिक तौर पर बीमार बता रहे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के बाद गांव में लोग अचंभित हैं। लोगों ने कहा पुलिस इस मामले में गंभीरता से ले और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करे।  
विज्ञापन


मानसिक रूप से बताया जा रहा है विक्षिप्त
सौर बाजार थानेदार अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूर्व में भी एक व्यक्ति पर हमला कर चुका है। वही एक बार हाथ में बंद बैंक का दरवाजा खटखटा रहा था। वह बोरा लेकर बोल रहा था जो प्रधानमंत्री इसके लिए उसके खाता में पैसा भेजा है। जो उसे चाहिए। इसके बाद उसे थाना लाया गया था और उसकी भाई को इलाज कराने का हिदायत दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed