फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man murder case Phulwari Sharif patna bihar police investigation

Bihar News : राजधानी में युवक को घेरकर किया गोलियों से छलनी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान

Fri, 11 Apr 2025 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Apr 2025 09:17 PM IST
सार

Bihar : अचानक गोलियां चलने लगीं। कोई कुछ समझ पाता, तब तक फायरिंग करने वाले बाइक सवार अपराधी वहां से फरार हो गये। फायरिंग बंद होने के साथ ही आसपास के लोग वहां जुट गये। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Bihar News : Young man murder case Phulwari Sharif patna bihar police investigation
जांच में जुटी एफएसएल टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के किसान कॉलोनी फेज वन की है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar : सीआरपीएफ जवान के साथ पत्नी और सास करती थी अपराधी जैसा व्यवहार, इसलिए जान दी; मां के आरोप पर प्राथमिकी
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को बाइक सवार दो शूटरों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही वहां आसपास के लोग जुट गए। मृतक के पास से एक लोडेड पिस्तौल भी बरामद हुआ है। घटनास्थल से दो खोखा, एक जिंदा कारतूस, एक हेलमेट और एक बाइक बरामद हुआ है, जो नालंदा के रोहित कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं—एक साधारण और एक आईफोन। साधारण फोन में केवल तीन नंबर डायल मिले हैं, जिससे पुलिस को शक है कि मरने से पहले उसने किसी से संपर्क किया था। आईफोन को तकनीकी रूप से अब तक खोला नहीं जा सका है, जिससे यह फोन हत्याकांड की कई परतों को उजागर कर सकता है। मोबाइल में कोलकाता का सिम लगा हुआ था। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पहचान नहीं होने की वजह से मृतक की तस्वीर को पुलिस विभिन्न जिलों में भेजी हैं, लेकिन अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और डिजिटल फॉरेंसिक की मदद से हत्या के पीछे की साजिश और इसमें शामिल चेहरों को बेनकाब करने में जुट गई है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar : पिता आत्महत्या बता रहा था, मगर कहानी कुछ और थी; घर के बाथरूम पर लगा ताला खोला तो सन्न रह गई पुलिस
                        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed