{"_id":"658c2ecdd0bd3d248e044098","slug":"bihar-news-young-man-beaten-to-death-in-in-laws-house-in-nalanda-wife-absconding-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"crime news : बिहार में युवक की पीट पीट कर हत्या, महीने भर से रह रहा था ससुराल में, इस वजह से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
crime news : बिहार में युवक की पीट पीट कर हत्या, महीने भर से रह रहा था ससुराल में, इस वजह से गई जान
Wed, 27 Dec 2023 07:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:33 PM IST
सार
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में दामाद की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आननफानन में ससुराल के लोग उसे जलाने के लिए ले जा रहे थे। तभी पुलिस वहां आ धमकी और सारे आरोपी वहां शव को छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में एक युवक की ससुराल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना चण्डी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ गांव की है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक को उसके ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला और शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियावां गांव निवासी सुखु राम के पुत्र शंकर राम (30) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पत्नी मायके से नहीं आना चाहती थी
युवक के पिता का कहना है कि शंकर बिहार से बाहर जाकर काम करता था। फिर घर आने के बाद वह सब्जी बेचकर या फिर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने लगा। उसकी शादी 08 साल पहले हुई थी। एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में ही रहती है। विगत एक महीना पहले शंकर राम अपनी पत्नी को लाने के लिए अपने ससुराल गिलानीचक गांव गया लेकिन उसकी पत्नी नहीं आई। इस वजह से शंकर अपनी पत्नी को लाने की जिद में ससुराल में ही पड़ा रहा। बुधवार को शंकर राम की बहन को कहीं से सूचना मिली कि उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है और ससुराल के लोग शव को जलाने की जुगाड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
शव को लेकर भाग रहे थे ससुराल के लोग
सूचना मिलने पर परिजनों ने बेटे के ससुरालवालों से संपर्क किया तो ससुराल के लोगों ने बताया कि शंकर की तबियत खराब है इसलिए हमलोग उसका इलाज कराने के लिए लेकर जा रहे हैं। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देखते ही वे लोग तुलसीगढ़ गांव के पास शव को ऑटो से उतारकर फरार हो गये। पुलिस ने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन सभी आरोपी फरार हो गये। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी सहित ससुराल के सभी लोग घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
हत्या का कारण फिलहाल अस्पष्ट
चण्डी थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। हत्या के कारणों के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की पत्नी अपने ससुराल नहीं जाना चाहती थी। उसका पति एक महिना से उसे ले जाने के लिए लगातार ससुराल पर दवाब बना रहा था। इसी बीच विवाद हुआ जिसमें युवक की हत्या हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकेगा।