फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man beaten to death in Darbhanga, people said- accused of mobile theft

Bihar News : दरभंगा में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों ने कहा- मोबाइल चोरी करने सहयोगी के साथ घर घुसा था

Sat, 14 Sep 2024 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Sep 2024 09:13 AM IST
सार

दरभंगा पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपियों ने बताया कि युवक चोरी करने के लिए घर में घुसा था। 

विज्ञापन
Bihar News: Young man beaten to death in Darbhanga, people said- accused of mobile theft
बहेड़ी थाना की पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में गोपाल लाल देव के घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को घरवालों ने पकड़ लिया और जमकर दोनो पकड़े गए चोरों की पिटाई कर दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों की स्थिति को गम्भीर देखकर पीटने वाले सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पीड़ित के परिजनों ने इलाज के पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक चोर की मौत गई। वहीं दूसरे नाबालिग चोर का इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों की बेरहमी से पीटा
बताया जाता है कि मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक और एक नाबालिग को लोगों ने जमकर लाठी, डंडे एवं लोहे के सरिया से आरोपियों ने दोनों की बेरहमी से पीटा। इससे दोनों की स्थिति गंभीर हो गई तो आरोपित छोड़कर लोग फरार हो गए। बताया जाता है कि दोनों को परिवार वालों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। शुक्रवार देर शाम तुर्की निवासी घनश्याम लालदेव के पुत्र गोपाल लालदेव (22) की मौत हो गई। 15 साल के उसके सहयोगी का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मोबाइल चोरी के आरोप में दोनों को बेरहमी से पीटा
लोगों का कहना है कि तुर्की गांव के पप्पू सदा का मोबाइल चोरी हो गया। दिनभर की खोजबीन के बाद शाम को पप्पू सदा ने अपने अन्य स्वजन के साथ मृतक गोपाल लालदेव एवं पुनीत लाल देव को गांव के बगीचा में दबोच लिया। इसके बाद दोनों को जमकर पीटा। बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया मारपीट की घटना का अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में शामिल युवक प्रदीप सदा, पप्पू सदा,राजकुमार सदा उर्फ छोटकीन सदा के साथ तीनों की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ चल रही हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed