फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Workers of bihar stranded in Kyrgyzstan Appealed to india Government for return to homeland supaul

Bihar News : किर्गिस्तान में फंसे लोगों ने भारत सरकार से मांगी सहायता, वतन वापसी के लिए लगाईं गुहार

Tue, 21 May 2024 07:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 May 2024 07:27 PM IST
सार

Bihar: किर्गिस्तान में फंसे बिहार के लोगों ने वीडियो जारी करते हुए भारत सरकार से मदद करने की अपील की है। उनका आरोप है कि उनलोगों ने किर्गिस्तान में भारतीय उच्चायोग से भी संपर्क साधा, लेकिन अब तक उन्हें मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन
Bihar News: Workers of bihar stranded in Kyrgyzstan Appealed to india Government for return to homeland supaul
किर्गिस्तान में फंसे बिहार के लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

किर्गिस्तान में हो रहे दंगे के बीच भारत के कई मजदूर वहां फंसे हुए हैं और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। इन मजदूरों में बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत प्रतापगंज प्रखंड के भवानीपुर दक्षिण पंचायत का एक युवक भी शामिल है। दरअसल, भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 1 निवासी मो रब्बान का पुत्र मो इजराइल (21) 10 माह पूर्व ही मजदूरी के लिए किर्गिस्तान गया था, जहां वह किसी कपड़े की फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था। मोहम्मद इजराइल ने बताया कि 13 मई से ही किर्गिस्तान में तनाव का माहौल है। हालांकि इस बीच भी उसका काम जारी रहा लेकिन 18 मई को अचानक माहौल ज्यादा बिगड़ गया। इसके बाद कंपनी के लोगों ने मोहम्मद इजराइल सहित करीब दो दर्जन मजदूरों को एक कमरे में शिफ्ट कर दिया। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए उस कमरे में भोजन पानी का भी प्रबंध किया गया है। लेकिन समस्या यह है कि कंपनी के लोग भी ज्यादा दिनों तक तनाव रहने की स्थिति में अपने हाथ समेट रहे हैं। इसके बाद सोमवार की देर रात इजराइल ने स्थानीय वार्ड सदस्य सादिक अंसारी और पंसस पति सुशील नांग उर्फ बौआ नांग सहित परिजनों से संपर्क साधा।

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग से नहीं मिल रही सहायता
मोहम्मद इजराइल ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें एक ही कमरे में दो दर्जन से ज्यादा मजदूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में मोहम्मद इजराइल यह दावा कर रहा है कि हालात बिगड़ने के बाद वहां कमरे में मौजूद मजदूरों ने किर्गिस्तान में भारतीय उच्चायोग से भी संपर्क साधा। हालांकि वहां से भी मजदूरों को कोई मदद नहीं मिली। यहां तक कि उच्चायोग के अधिकारियों ने मजदूरों से ही यह पूछ डाला कि ये मजदूर उच्चायोग से पूछ कर यहां आए थे क्या? बहरहाल, उच्चायोग से मदद नहीं मिलने से मजदूरों में निराशा है। उनका कहना है कि कमरे में मौजूद मजदूरों में सुपौल के इजराइल सहित छपरा जिला के एमडी मोहम्मद, उतर प्रदेश स्थित माऊ के बृजेश, दरभंगा जिला के सुनील, मोतिहारी जिला के आरिफ, पूर्णिया जिला के इरफान, सीतामढ़ी जिला के बैदेही और शिव पूजन, किशनगंज जिला के मकसूद और अंसार सहित अन्य लोग शामिल हैं। वीडियो में एक घायल मजदूर भी दिख रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग कर रहे मजदूरों से मारपीट
किर्गिस्तान में फंसे बिहार के मजदूर वापस अपने वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से किर्गिस्तान में किसी कारणवश स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी, मिस्र व भारतीय लोगों पर जानलेवा हमला शुरु कर दिया है, जिसमें कमरे में मौजूद कुछ मजदूर भी घायल हुए हैं। हालत तनावपूर्ण होने की वजह से मजदूरों का सही से इलाज भी संभव नहीं हो पा रहा है। आरोप यह भी है कि किर्गिस्तान के स्थानीय लोगों के द्वारा मजदूरों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार से विदेश जाने वाला पहला शख्स है  मोहम्मद इजराइल
किर्गिस्तान में फंसा 21 वर्षीय मोहम्मद इजराइल अपने परिवार से विदेश जाने वाला पहला शख्स है। उसके पिता मो रब्बान गांव में ही राजमिस्त्री का काम करते हैं। पांच भाई-बहनों में मोहम्मद इजराइल सबसे बड़ा है। उससे छोटा भाई मो जिब्राइल जयपुर में मजदूरी करता है, जबकि अन्य दो बहन और एक भाई पढ़ाई करते हैं। इजराइल के विदेश में फंसे होने की खबर मिलने के बाद उसकी मां सबिला खातून सहित अन्य परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी है। परिजन उसके वतन वापसी के लिए सरकार से पहल करने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed