फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : women criminals arrested inter-state human trafficking gang siwan bihar police

Bihar News : अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिला समेत पांच गिरफ्तार; ऐसे खुला राज

Sun, 13 Apr 2025 07:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 13 Apr 2025 07:40 PM IST
सार

Bihar : एक शख्स की पत्नी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तब मामला थाने तक पहुंचा। इस मामले में एक महिला को आरोपित किया गया। अब जब मामला खुला तो पता चला कि गांव की महिलाएं अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं।

विज्ञापन
Bihar News : women criminals arrested inter-state human trafficking gang siwan bihar police
पुलिस की गिरफ्त में महिला अपराधी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के गिरफ्तार पांच सदस्यों में तीन महिलायें भी शामिल हैं। मामला सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा खुर्द गांव का है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पीएम मोदी और आरएसएस पर टिप्पणी करना कन्हैया कुमार को पड़ा भारी, अब भाजपा ने पटना में किया केस
विज्ञापन


इस मामले में मैरवा एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि डेढ़ लाख में यूपी के मथुरा में बेच दी गई मैरवा की महिला को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसी साल 17 फरवरी को महिला के पति ने गांव की एक महिला को आरोपित करते हुए अपनी पत्नी का अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। गांव की आरोपी महिला ने पैसे की लालच में बहला फुसला कर महिला को मथुरा में बेच दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द गांव के राजेश कुशवाहा की पत्नी मनसा देवी लापता हो गई थी, जिसको लेकर उसके पति ने 17 फरवरी को गांव की महिला लीलावती देवी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए 2 दिन पूर्व मैरवा थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके से आरोपी महिला लीलावती देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिला के निशानदेही पर मानव तस्करी में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।वहीं डेढ़ लाख में यूपी के मथुरा में बेच दी गई मैरवा की महिला को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पैसे की लालच में पीड़ित महिला को डेढ़ लाख रुपए में मथुरा के एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी मानव तस्करों से पूछताछ कर रही है कि अब तक इन लोगों ने कितने लोगों को बेचा है और इनके गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed