{"_id":"65cde2918fa88c5fda00ff03","slug":"bihar-news-woman-shot-dead-in-sitamarhi-murder-in-love-affair-kidnapped-one-year-ago-bihar-police-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, एक साल पूर्व हुआ था उसका अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, एक साल पूर्व हुआ था उसका अपहरण
Thu, 15 Feb 2024 03:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:38 PM IST
सार
Bihar : एक महिला अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। तभी रास्ते में कुछ अपराधियों ने उसे रोककर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि एक साल पहले महिला का अपहरण भी हुआ था। अब पुलिस इस मामले को खंगाल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे परिजन और मृतका गुड़िया का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के जमुरा पुल के समीप की है। घटना के कारणों के संबंध में फिलहाल कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या का कारण अवैध संबंध है। मृत महिला की शादी 12साल पहले हुआ था और उससे एक बेटी और एक बेटा भी है।
विज्ञापन
गाड़ी रोक कर दिया घटना को अंजाम
मृतका की पहचान परिहार थाना क्षेत्र स्थित अधखनी गांव निवासी रंजीत कुमार की 30वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है। मृतका के पति रंजित ने बताया कि वह अपनी फुआ के गांव झलसी से अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुरा पूल के पास एनएच पर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गाड़ी रोकवाकर उसकी पत्नी गुड़ी कुमारी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन
एक साल पहले महिला का हुआ था अपहरण
घटना के सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। परिजनों के अनुसार गांव के ही पंकज कुमार के द्वारा मृतका का अपहरण कर लिया गया था। उस समय मुखिया के द्वारा दवाब बनाने पर चार दिन बाद वापस किया था। मामले में प्रथिमिकी भी दर्ज हुई थी। वही दूसरा मामला भी रेप का पंकज के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। परिजनों के मुताबिक इस घटना का अंजाम भी पंकज के द्वारा ही दिया गया है।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
इधर पुलिस मृतक के पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई कर रही है। वही आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है। घटना के लेकर कहा जा रहा है कि मृतका गुड़िया के पंकज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी बीच उस पर रेप का केस दर्ज किया गया था। उसके पहले वह चार दिनो तक उसे अपने पास रखा था। घर से भगा ले गया था। जिस कारण उसपर अपहरण का केस दर्ज किया था। और इसके हत्या के पीछे भी पंकज का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है।