फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman raped in Gaya, the criminal also made a video; Robbery, Bihar Police Investigation

Bihar: संपत्ति लूटने घर घुसे अपराधी, एक ने इज्जत लूटी, दूसरे ने वीडियो बनाया; गया में हैरान करने वाली घटना

Mon, 18 Nov 2024 11:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Nov 2024 11:14 AM IST
सार

Gaya News: देर रात घर घुसे अपराधी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं दूसरे अपराधी घटना का वीडियो बनाने लगे। जब महिला बेहोश हो गई तो अपराधी फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Woman raped in Gaya, the criminal also made a video; Robbery, Bihar Police Investigation
महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संपत्ति लूटने की नीयत से घर घुसे अपराधियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म की घटना का दूसरे अपराधियों ने वीडियो भी बना लिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना गया जिले के परैया इलाके की है। 

विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार देर रात कुछ अपराधी घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। महिला ने विरोध किया तो एक अपराधी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसने एक नहीं सुनी। दूसरे अपराधी उसका वीडियो बनाने लगे। महिला द्वारा हो-हल्ला मचाने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए। वहीं लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। साथ ही पीड़िता की जांच के लिए गया शहर के प्रभावती अस्पताल भेज दिया गया। जहां जांच के बाद महिला थाना की पुलिस पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं गांव में जमीनी विवाद से मामले को जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


बयान के आधार होगी आगे की कार्रवाई 
इस संबंध में परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण सिंह ने बताया कि एक महिला के साथ गलत करने का मामला आया है। हालांकि उन्होंने लूट-पाट की घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि बीती रात्रि ही पीड़िता की जांच के लिए गया शहर के प्रभावती अस्पताल भेजा गया है। जहां जांच के बाद महिला थाना की पुलिस पीड़िता से बयान लेने पहुंची है। परैया थाना से भी पुलिस भेजे गए हैं। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed