{"_id":"64738bc496f856f1380ac129","slug":"bihar-news-woman-murdered-in-motihari-son-in-law-shot-mother-in-law-for-wife-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मोतिहारी में दामाद अपनी सास से इस बात के लिए कर रहा था जिद, इनकार करने पर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मोतिहारी में दामाद अपनी सास से इस बात के लिए कर रहा था जिद, इनकार करने पर मार दी गोली
Sun, 28 May 2023 10:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 28 May 2023 10:43 PM IST
सार
मोतिहारी में पत्नी की विदागरी नहीं कराने पर दामाद ने अपने ही सास की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव की है। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग के जुटते ही आरोपी दामाद फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में पत्नी की विदागरी नहीं करने पर दामाद ने अपने ही सास की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे कर दामाद फरार हो गया। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव की है। मृतका की पहचान राजकिशोर साह की पत्नी गायत्री देवी (45) के रूप में की गई है।
आरोपी अपनी मां की भी कर चूका है हत्या
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि राजकिशोर साह अपनी दूसरी बेटी राखी की शादी दस वर्ष पूर्व दरभंगा जिले के टाउन थाना के रतनों पट्टी गांव निवासी नारायण साह के पुत्र श्याम उर्फ छोटन के साथ किया था। उसे दो बच्चे भी हैं। छोटन ने सीतामढ़ी में जमीन खरीद कर घर भी बनाया। टेंपू चलाना शुरू किया, लेकिन इस बीच उसकी संगत बिगड़ गई, इस दौरान उसने बड़ा 2018 में जब उसकी मां ने उससे उससे पैसे की मांग की तो उसने अपनी मां की भी हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी ने अपने पति क खिलाफ बैरगनिया थाना में मामला दर्ज कराई था।

हत्या का आरोपी श्याम उर्फ छोटन
- फोटो : अमर उजाला
अब सास को मारी गोली
छोटन अपनी मां की हत्या के मामले में अभी भी फरार चल रहा है। घटना के बाद पिछले चार वर्ष से राखी अपने मायके में रह रही थी। इस बीच छोटन कई बार पत्नी की बिदागरी कराने अपने ससुराल आया, लेकिन सास ने राखी को विदा करने से इंकार कर दिया। इसी बात पर गुस्से में छोटन ने रविवार की देर शाम घर के पास ही खेत में मूंग तोड़ रही सास गायत्री देवी की गोली मार कर हत्या कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में उनका कहना है कि आरोपी श्याम उर्फ छोटन की गिरफ्यारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।