फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Begusarai, husband shot her to death; domestic dispute, domestic violence

Bihar News : बेगूसराय में महिला की हत्या, इतनी छोटी सी बात के लिए पति ने ही गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sun, 26 Nov 2023 01:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

परिजनों ने कहा कि पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इधर, साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Begusarai, husband shot her to death; domestic dispute,  domestic violence
शालो देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और नहीं बल्कि सात जन्म तक साथ रहने का वादा करने वाले उसके पति ने की। कारण बस इतना था कि मायके से आने में उसे लेट हो गया था। इतनी छोटी सी बात पर सनकी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलको में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


सो रही थी, तभी पति ने मारी गोली
घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान रघुनाथपुर गांव के रहने वाले नंदकिशोर यादव की पत्नी शालो देवी के रूप में की गई है। मृत महिला की पुत्र हीरा कुमार ने बताया है कि मेरी मां अपने मायके गई थी। मायके से आने में थोड़ा सा लेट हो गया। इसी से नाराज होकर पिता के द्वारा सोया अवस्था में मां को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद मौके से पिता फरार हो गया।
विज्ञापन


पिता को देखने मायके गई थी महिला
मृत महिला के भाई संदीप कुमार ने बताया मेरे पिताजी का तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। पिता को देखने के लिए ही मेरी बहन अपने मायके आई थी। जब मायके से वापस अपने ससुराल गई तो इसी से नाराज होकर उसके पति ने सोया अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले भी आरोपी नंदकिशोर यादव ने धारदार हथियार से काटकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इधर, साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed