फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman murdered after giving birth daughter in Darbhanga News dowry law bihar police

Bihar : बेटी जनने की ऐसी सजा! ससुराल में पिटाई से तंग होकर मायके में थी, छठ के बाद ससुराल गई, अब शव मिला

Tue, 19 Nov 2024 10:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 19 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

Bihar : बिहार में ससुराल वालों ने एक महिला की हत्या कर दी। इस हत्या  की वजह दहेज़ नहीं बल्कि कुछ और है। परिजन का कहना है कि बेटी जनने की सजा मिली है। इसी वजह से ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News : Woman murdered after giving birth daughter in Darbhanga News dowry law bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दरभंगा में ससुराल वालों ने हत्या कर दी। हत्या का कारण दहेज़ नहीं बल्कि बेटी है। मामला केवटी थाना क्षेत्र के बरही लहवार पथ स्थित लैला चौर की है।  मृतका की पहचान घुरनी देवी के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी जन्म होने की सजा यह मिली कि उसके ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने अपनी बहन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप मृतका के पति, ससुर, सास और ननद पर लगाया है।

विज्ञापन


बेटी के जनने पर मिली मौत की सजा 
घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का कहना है कि मधुबनी जिला के पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत देव भरारी गांव निवासी चंदन मुखिया की शादी पांच वर्ष पूर्व घुरनी देवी के साथ हुई थी। इस दौरान घुरनी देवी ने दो बच्ची को जन्म दिया। इसको लेकर पति-पत्नी में लगातार झगड़ा हुआ करता था। इस बीच वह तीसरी बार भी गर्भवती हो गई। हालांकि भ्रूण जांच कानूनन अपराध है, इसके बाद भी परिजनों ने भ्रूण जांच करवाया, जिसमें तीसरी बार भी बेटी होने की जानकारी मिली।  फिर क्या था ससुराल वालों ने घुरनी देवी का गर्भपात करा दिया। इस बात को लेकर एक बार फिर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। इस बात की जानकारी होने पर घुरनी देवी का भाई ने अपनी बहन को लेकर अपने घर भैरवस्थान चला गया। छठ के बाद ग्रमीणों के साथ पंचायत बुलाई गई। अब कोई कानूनी कार्रवाई न हो जाय इस डर से घुरनी देवी का पति चंदन पत्नी की बिदाई कराकर उसे ससुराल ले गया।
विज्ञापन


लावारिश के रूप में मिली लाश 
इधर, रविवार को केवटी थाना क्षेत्र के बरही-लहवार पथ किनारे स्थित लैला चौर में उक्त महिला का शव मिला। तत्कालीन उसकी पहचान नहीं होने पर शव को डीएमसीएच पोस्टमार्टम विभाग भेज दिया गया। इसकी खबर मिलने पर सोमवार को पोस्टमार्टम विभाग पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान घुरनी देवी के रूप में की। मृतिका के भाई भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी बिकाऊ मुखिया ने बताया कि पांच वर्ष पहले बहन घुरनी देवी की शादी हुई थी। पति मजदूरी करता है। शादी के बाद लगातार दो बेटी को जन्म देने के कारण ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो दीपावली से पहले उसके पति ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा तो बहन को मायका बुला लिए। फिर पंचायत के बाद पति छठ से पहले घुरनी देवी को ससुराल ले गया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सात बजे मोबाइल पर फोनकर ससुराल वालों ने बताया कि आपकी बहन भाग गई है। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। इसी बीच लैला चौर में महिला के शव मिलने की खबर मिली तो परिजन डीएमसीएच पहुंचे। इस संबंध में केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पहचान होने पर महिला के शव परिजन को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed