फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman killed by brother-in-law Murder Case Gaya Bihar Police love affair

Murder Case : देवर ने गला रेत कर भाभी को मार डाला, गांव वाले कह रहे प्रेम-प्रसंग है हत्या की वजह

Tue, 18 Feb 2025 09:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Feb 2025 09:38 PM IST
सार

Bihar : घर में महिला और उसकी ननद की एक बेटी थी। महिला के देवर ने लड़की को खेत पर भेज दिया और फिर धारदार हथियार से महिला की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Woman killed by brother-in-law Murder Case Gaya Bihar Police love affair
ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में देवर ने भाभी की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। यह घटना गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के नंदई गांव की है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सविता देवी (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तेजधार हथियार से भाभी की हत्या की 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि नंदई गांव निवासी मिथलेश पासवान के पुत्र अनुज कुमार ने मंगलवार को तेजधार हथियार से सविता देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी देवर फरार हो गया। आरोपी अनुज कुमार मृतका का ममेरा देवर है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही भदवर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घर में अकेली थी मृतका 
मध्य विद्यालय नंदई में रसोइया मृतका की सास बिगवा देवी ने घटना के संबंध में बताया कि घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। जब वह विद्यालय से घर आई तो अनुज कुमार उसकी पुतोह की गर्दन को चाकू से रेत रहा था। उसे देखते ही वह बेहोश गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अनुज कुमार वहां से भाग निकला। उसके बाद सास रोने चिल्लाने लगी। उसके चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन तब तक सविता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार होने के कारण आरोपी अक्सर आता था घर 
घटना का क्या कारण है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतका के साथ घर पर रहने वाली ननद की पुत्री अंशु कुमारी ने बताया कि वह अपनी मामी सविता देवी के साथ प्याज कोड़कर घटना से थोड़ी देर पहले घर लोटी थी। उसी समय घर में अनुज कुमार आया और उसके कहने पर फावड़ा लेकर खेत पर चली गई। इसी बीच उसने हत्या कर दी। आगे उसने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण आरोपी अनुज कुमार हमेशा घर आता था। हालांकि गांव के लोग दबी जुबान से अवैध संबंध की वजह से हत्या होने की बात बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed