फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman dies in a horrific road accident in Aurangabad; the truck hit

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत; बेटी की शादी की खरीदारी करने गई थी, ट्रक ने मारी टक्कर

Tue, 20 Feb 2024 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 20 Feb 2024 05:48 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर महिला अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Woman dies in a horrific road accident in Aurangabad; the truck hit
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर महिला अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेल-पौथु रोड में औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में चपरी गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मामले की जांच में जुट गई पुलिस 
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। स्थानीय पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के करसांव निवासी अमोद शर्मा की पत्नी किरण देवी के रुप में की गई है।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमोद शर्मा की बेटी की शादी अगले ही महीने होने वाली है। इसी को लेकर उनकी पत्नी खरीदारी करने ओबरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बेल-पौथु रोड पर चपरी स्थित धर्मकांटा के पास अनियंत्रित ट्रक ने महिला जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को घायल अवस्था में अचेत समझते हुए इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed