फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Woman commits suicide in Jamui Family members allege murder due to dowry

Bihar News: फंदे से लटकी मिली महिला, ससुराल वाले घर छोड़ फरार, परिजनों ने कहा- दहेज के कारण हत्या की

Thu, 07 Dec 2023 11:50 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 11:50 AM IST
सार

Bihar News: दो साल पहले शादी हुए महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजन दहेज के चलते हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद से पति समेत ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bihar News Woman commits suicide in Jamui Family members allege murder due to dowry
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुवाही गांव में बुधवार की रात फंदे से झूलता एक विवाहित महिला का शव मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी सोनो थाने की पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सोनो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद मृतक के पति समेत ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतक विवाहित की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बिजुवाही निवासी दीपक दास की 22 वर्षीय पत्नी रीमा कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रीमा का मायके सोनो प्रखंड क्षेत्र के चाननटांड़ है, जिसकी शादी दो साल पहले बिजुवाही निवासी कृष्णा दास का पुत्र दीपक दास के साथ हुआ था। शादी के कुछ महीनों तक ठीक चला, जिसके बाद रीमा के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वहीं, बुधवार की देर रात विवाहिता का फंदे से झूलता हुआ शव की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सोनो थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर सोनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद मृतक विवाहिता के पति समेत ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में मृतक के मामा नारायण दास ने बताया कि रीमा के ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब वह उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसकी भगीनी का शव जमीन पर पड़ा है और सोनो थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


वहीं, मामले की जानकारी देते हुए सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बीजुवाही गांव में फंदे से झूलता हुआ एक विवाहिता की शव को बरामद किया गया है, घर से ससुराल वाले फरार हो गए हैं। मृतक के परिजनों द्वारा दहेज के लिए हत्या की बात कही जा रही है, जिससे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed