फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman commits suicide in Begusarai.bihar police.

Bihar News : बेगूसराय में महिला फंदे से लटककर दे दी जान, पति ने बताई वजह

Tue, 30 Jan 2024 03:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

Bihar : बेटे को पीटने के बाद पति ने अपनी पत्नी को डांट फटकार लगाई। इसी डांट फटकार से नाराज होकर पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन
Bihar News : Woman commits suicide in Begusarai.bihar police.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव की है। मृतका की पहचान छितरौर गांव के रहने वाले सूरज कुमार की पत्नी पार्वती देवी (26) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के देवर गुड्डू कुमार ने बताया है कि पार्वती किसी बात के लिए अपने बेटे की पिटाई की थी। इसी बात को लेकर पार्वती के पति सूरज कुमार ने पत्नी को डांट फटकार लगाया था। इसी डांट फटकार से नाराज होकर पार्वती देवी ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन


घर के लोगों के सोने के बाद दिया घटना को अंजाम 
परिजनों का कहना है कि बीती रात घर में सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गये। तभी अकेले का फायदा उठाकर पार्वती घर में ही पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घटना की सूचना मटिहानी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि महिला की तीन संतानें हैं।  
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मृतक महिला पार्वती देवी ने अपने चार साल के बेटे को पीटा था। पत्नी के द्वारा बच्चे की पिटाई पर पति ने अपनी पत्नी को डांट फटकार किया। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed