फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman CO DM had suspended: Revenue Land Reforms Department issued order

Bihar News: जिस महिला CO की गड़बड़ी जिलाधिकारी ने पकड़ी थी, निलंबित भी किया था; उस पर अब यह एक्शन हुआ

Sun, 02 Feb 2025 06:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Feb 2025 06:48 PM IST
सार

नालंदा के जिलाधिकारी ने परवलपुर अंचल का निरीक्षण किया था। इसमें दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित केस में कई गड़बड़ियां पाईं। इसके बाद तत्कालीन सीओ को निलंबित कर दिया गया था।   

विज्ञापन
Bihar News: Woman CO DM had suspended: Revenue Land Reforms Department issued order
जमीन के दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित केस में कई गड़बड़ियां पाई गई थीं।

विस्तार

बिहार में अंचल अधिकारियों की मनमानी रुक नहीं रही है। कई जगह से दाखिल खारिज परिमार्जन के मामले में लापरवाही बरतने की बात सामने आते रहे हैं। ऐसा ही मामला नालंदा में सामने आया। यहां जिलाधिकारी की एक रिपोर्ट ने महिला अंचल अधिकारी की पोल खोलकर रख दी थी। मार्च 2023 में ही जिलाधिकारी ने आरोपी अंचल अधिकारी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद विभाग ने जांच शुरू की। इसमें नालंदा की पूर्व अंचल अधिकारी जुली कुमार पर भूमि संबंधी मामलों में लापरवाही का आरोप सही पाया गया।  
विज्ञापन


मामले को बंद कर दिया
अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जांच के बाद आरोपी सीओ को भविष्य के लिए सचेत करते हुए मामले को बंद कर दिया। इसके बाद विभाग ने संकल्प पत्र जारी किया। इसके कहा कि परवलपुर अंचल के तत्कालीन सीओ जुली कुमारी द्वारा दाखिल खारिज परिमार्जन के मामले में लापरवाही बरती गई है। इस मामले में जुली कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें सचेत करते हुए मामले को खत्म कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानिए क्या था मामला
दरअसल, अक्टूबर 2022 में नालंदा के जिलाधिकारी ने परवलपुर अंचल का निरीक्षण किया था। इसमें दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित केस में कई गड़बड़ियां पाईं। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाई तो तत्कालीन सीओ को भूमि दाखिल खारिज परिमार्जन के मामले में लापरवाह पाया। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed