फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Wife killed husband in Nepal Planed murder turned into an accident with lover bihar police

Husband Wife : बिहार से नेपाल जाकर पति की हत्या; फिर लाश के साथ वापस आकर ऐसा खेल कि पुलिस भी दंग

Sun, 18 Aug 2024 09:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Aug 2024 09:28 PM IST
सार

Bihar : बिहार की एक महिला अपने पति को नेपाल ले गई और फिर वहां उसकी हत्या कर दी। इस हत्या के बाद वह अपने पति की मौत से दो-दो फायदे एक साथ लेना चाहती थी, लेकिन पुलिस के सामने उसकी सारी योजना धरी की धरी रह गई।

विज्ञापन
Bihar News : Wife killed husband in Nepal Planed murder turned into an accident with lover bihar police
आरोपी महिला और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की एक महिला अपने पति को नेपाल ले गई और वहां प्रेमी की मदद से उसकी हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे उसकी दो मंशा थी। पहली यह कि प्रेमी के लिए बाधक बन रहे पति को रास्ते से हटाया जा सके और दूसरा यह कि नेपाल में मौत होने के कारण बिहार सरकार से उसे मुआवजा भी मिल सके।  लेकिन उसकी यह योजना धरी की धरी रह गई। अब महिला पुलिस की गिरफ्त में है। यह महिला पूर्णिया जिले की रहने वाली है। मृतक की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के मझुवा हाट अंतर्गत भतोरिया गांव के वार्ड 9 निवासी मो परवेज आलम (29) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


हत्या को एक्सीडेंट बताने पर ऐसे फंसी महिला 
पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर उसके हत्या का प्लान बनाया और फिर नेपाल में प्रेमी संग मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम तक पहुंचाया। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए पत्नी ने घरवालों को पति की एक्सीडेंट में मौत की बात बताई। लेकिन गले पर मिले नाखून से खरोंचने और माथे पर सरिए से चोट के निशान से पत्नी की झूठ पकड़ी गई। घरवालों और ग्रामीणों ने युवती को बांधकर घर में बंद कर दिया है, जबकि प्रेमी घटना के बाद से फरार हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।मृतक की पहचान मो प्रवेज आलम (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अमौर थाना के मझुवा हाट के भतोरिया गांव के वार्ड 9 का निवासी था।
विज्ञापन


आरोपी पत्नी ने बताया नाजायज प्रेम की कहानी 
मृतक के भाई तबरेज आलम और रिश्तेदार तनवीर आलम ने बताया कि परवेज आलम की शादी 10 साल पहले रेहाना परवीन (25) से हुई थी। दोनों का एक दिव्यांग बच्चा भी है। तीनों बीते शुक्रवार को नेपाल गए थे, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी अबू नसर (26) के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी रेहाना ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले ढाई साल से अबू नसर से प्रेम करती थी और दोनों शादी करना चाहते थे। पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या का प्लान बनाया और नेपाल में इसे अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की हत्या कर उसे बनाया एक्सीडेंट 
आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति परवेज आलम को नेपाल निकलने से पहले अपने प्रेमी अबू नसर को साथ ले चलने की बात बताई थी। उसने कहा था कि इससे अगर वे दोनों में से कोई एक थक जाता है तो अबू उनके दिव्यांग बेटे का ख्याल रख लेगा। नेपाल में, दोनों अबू के एक दोस्त के घर  पर रुके और पति को बताया कि वे दोनों शादी करना चाहते हैं और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पत्नी की यह बात सुनकर पति परवेज आलम भड़क उठा और दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने बताया कि पहले उसने पति का गला दबाया और फिर लोहे के सरिए से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने घरवालों को कॉल किया और एक्सीडेंट में मौत होने की बात बताई थी।


पुलिस पर लगाया आरोप 
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी।वहीं अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया। के.हाट थाना की पुलिस GMCH में परिजनों का फर्द बयान ले रही है। इसमें जिस स्थान का जिक्र होगा, वहां के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed