फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Why Nitish Kumar is not removing Tejashwi despite the charge sheet, Ashok Chaudhary told reason

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार्जशीट के बावजूद तेजस्वी को क्यों नहीं हटा रहे, मंत्री ने कारण बता दिया

Tue, 11 Jul 2023 04:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 11 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा के नेता कहते थे NCP के लोग भ्रष्टाचारी है। तो आपने कैसे अजीत पवार को अपने सरकार में शामिल करवा दिया। ऐसा कौन सा डिटर्जेंट पाउडर आपके पास है जो आपके पास जाता है वह शुद्ध हो जाता है।

विज्ञापन
Bihar News: Why Nitish Kumar is not removing Tejashwi despite the charge sheet, Ashok Chaudhary told reason
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में लगातार दो दिन भाजपा ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। दोनों दिन भाजपा विधायक तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़े लगे। लेकिन, इससे बावजूद सीएम नीतीश कुमार ने अब तक तेजस्वी यादव से इस मामले में बातचीत नहीं की या तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग नहीं की। इसके पीछे का कारण बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बता दिया। उन्होंने विधानसभा परिसर में भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अगर FIR होने पर इस्तीफा लें तो भाजपा सब पर केस करवा देगी
अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा के नेता कहते थे NCP के लोग भ्रष्टाचारी है। तो आपने कैसे अजीत पवार को अपने सरकार में शामिल करवा दिया। ऐसा कौन सा डिटर्जेंट पाउडर आपके पास है जो आपके पास जाता है वह शुद्ध हो जाता है। और हमारे पास आता है महकने लगता है। उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई है। अगर FIR होने पर ही नीतीश कुमार इस्तीफा लेने लगे तो भाजपा वाले सब विधायक और मंत्री पर FIR करवाने लगेंगे। इन लोगों की नीयत साफ नहीं है। अगर FIR कैटेगरी हो तो भाजपा सब पर FIR करवा देगी। क्या गृह मंत्री अमित शाह पर केस नहीं हुआ है? समय का इंतजार करना चाहिए। समय बहुत बलवान होना है। देश के माहौल को खराब किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री ने कुर्सी के लिए सिद्धांत से समझौता कर लिया
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात कह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से आपने FIR होने पर इस्तीफा लिया था। आपने मंजू वर्मा और राजद के कार्तिक कुमार से भी इस्तीफ लिया। इन लोगों तो केवल FIR हुआ था। तब भी इस्तीफा ले लिया गया। लेकिन तेजस्वी यादव पर चार्जशीट हुआ है तो क्यों अब तक उनका इस्तीफा नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कुर्सी के लिए सिद्धांत से समझौता कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आप अगर संविधान का सम्मान करते हैं तो संवैधानिक पद की गरिमा को समझना चाहिए। अगर आप इस्तीफा नहीं ले पा रहे तो खुद इस्तीफा दे दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed