फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Why DGP RS Bhatti wants to quit bihar, tejaswhi yadav answered after hajipur ward member murder

DGP Bihar: आरएस भट्टी बिहार से क्यों जा रहे, तेजस्वी यादव ने बता दी असल वजह; महागठबंधन सरकार में बने थे डीजीपी

Wed, 21 Aug 2024 05:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Aug 2024 05:12 PM IST
सार

Bihar News : अपने से सीनियर आईपीएस के रहते आरएस भट्टी महागठबंधन सरकार के समय बिहार के डीजीपी बनाए गए थे। अब उनके जाने की चर्चा है। इस बीच महागठबंधन के अग्रणी नेता तेजस्वी यादव ने आरएस भट्ठी की परेशानी जगजाहिर कर दी है कि वह परेशान हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Why DGP RS Bhatti wants to quit bihar, tejaswhi yadav answered after hajipur ward member murder
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने सीनियर आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी का डीजीपी पद छोड़कर बिहार से जाने की भी वजह बता दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभाल रहा है। अपराधिक खुलेआम घूम रहे हैं। नीतीश कुमार गृह मंत्री भी हैं। उनके पास गृह मंत्रालय और पुलिस महकमा की जिम्मेदारी है। लगातार अपराध की घटना बढ़ रही है। अपराधियों के मन में डर नहीं रह गया है। जब पुलिस प्रशासन का ट्रांसफर पोस्टिंग मुख्यमंत्री का चमचा और बेलचा करता हो। तो आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं। हम लोग शुरू से इस बात को कहते रहे हैं। बिहार में जो पुलिस महाकमे का ट्रांसफर पोस्टिंग होता है। कुछ खास लोग जो हैं। वही सब कुछ करते हैं। डीजीपी की नहीं सुनी जाती है। डीजीपी द्वारा एसपी, डीआईजी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात की जाती है तो मुख्यमंत्री का जो कुछ चमचा बेलचा है। उसको नहीं मानते हुए। अपने हिसाब से बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाता है।

विज्ञापन


बिना चढ़ावा दिए हुए एक भी ट्रांसफर-पोस्टिंग बिहार में नहीं होता
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग क्यों किया जाता है? बिहार में कैसे हो रहा है? यह बिहार की जनता भली-भांति जानती है। बिना चढ़ावा दिए हुए एक भी ट्रांसफर-पोस्टिंग बिहार में नहीं होता है। बिहार में प्रतिदिन लूट में लगा हुआ है। बल्कि अपराधियों को पकड़ने में लगा था। यह लोग खुद जो है दूसरे चक्कर में फंसे हुए हैं। बिहार में लगातार रेप, किडनैपिंग जनप्रतिनिधियों की हत्या लूट बलात्कार डकैती हर जगह हो रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वार्ड पार्षद के द्वारा कई बार सदर थाना में आवेदन देने के बाद भी पुलिस द्वारा सक्रिय नहीं रहने के कारण यह घटना घटित हुई है। जो काफी दुखद है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भी दोषी और गुनहगार है चाहे जेल के अंदर बैठकर या जेल के बाहर बैठकर रणनीति बना रहा हो। सभी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


अपराधियों के मन में पुलिस का भय नहीं रह गया
वैशाली जिले में बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है, अपराधियों के मन में पुलिस का भय नहीं रह गया है। दिनदहाड़े जनप्रतिनिधि की हत्या की जा रही है। घर में घुस के मर जा रहा है। वह भी तब जब पुलिस के लोगों को कई बार उनके परिवार के लोगों के द्वारा सचेत किया था। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाजीपुर में बीते दिनों बदमाशों के द्वारा मारे गए वार्ड पार्षद के परिजनों से मुलाकात करने के दौरान कहीं। तेजस्वी यादव ने मृतक के परिवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तेजस्वी यादव ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से घटना में अभिलंब कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed