फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news west bengal youth died in madhepura road accident news bihar police investigation

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के युवक की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

Thu, 06 Mar 2025 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 03:56 PM IST
सार

Bihar road accident: मृतक विश्वनाथ पाल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी का निवासी था और मधेपुरा में रहकर शौचालय रिंग निर्माण का कार्य करता था। वह कॉलेज चौक स्थित एक किराए के मकान में रहता था। 
 

विज्ञापन
bihar news west bengal youth died in madhepura road accident news bihar police investigation
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पूर्वी बाईपास रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने 20 वर्षीय विश्वनाथ पाल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक विश्वनाथ पाल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी का निवासी था और मधेपुरा में रहकर शौचालय रिंग निर्माण का कार्य करता था। वह कॉलेज चौक स्थित एक किराए के मकान में रहता था। रोज की तरह गुरुवार सुबह भी वह टहलने निकला था, लेकिन यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित हुई। जैसे ही वह पूर्वी बाईपास रोड पर पहुंचा, तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उसका शरीर कई टुकड़ों में बंट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके से भागा चालक 
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक वाहन चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद करीब दोपहर 1 बजे परिवार के सदस्य मधेपुरा पहुंचे। युवक का शव देखते ही घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव 
सदर थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed