फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Water resources department bihar government engineer pawan kumar bansal absconding before marriage

शादी से पहले दूल्हा गायब : बिहार सरकार के इंजीनियर की तलाश में जुटी पुलिस; जल संसाधन के JE हैं पवन

Sun, 07 Jul 2024 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 07 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस आज दोपहर 12 बजे से राज्य सरकार के एक जूनियर इंजीनियर की तलाश में परेशान है। जल संसाधन विभाग के JE पवन अपनी शादी के तिलक समारोह से पहले गायब हो गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Water resources department bihar government engineer pawan kumar bansal absconding before marriage
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज में जल संसाधन विभाग के जेई अचानक लापता हो गये हैं। तटबंधों की निगरानी करने के बाद दोपहर 12 बजे से उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। लापता जूनियर इंजीनियर पवन कुमार बंसल हैं। विभाग और पुलिस प्रशासन लापता जेई की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन


कार्यालय के बाद नहीं दिखे जेई पवन बंसल
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि गौसिया पंचायत के बाद सुबह दस बजे जेई अपने कार्यालय में देखे गए थे। फिर तटबंधों की स्थिति को देखने के लिए निकले थे और फिर अचानक वह गायब हो गये। परिजनों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से उनका मोबाइल भी बंद है। उनके लापता होने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से परिजन काफी डरे सहमे हैं। उनके लापता होने के बाद प्रिज्नोंने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। तब थक-हारकर परिजनों ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जेई पवन बंसल की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाया है।
विज्ञापन


आज ही है तिलक समारोह 
परिजनों का कहना है कि लापता जेई पवन बंसल की शादी तय थी और आज यानी रविवार की शाम को उनका तिलक समारोह था। उनके अचानक लापता होने के बाद गोपालगंज जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि आज जब उनका तिलक समारोह था, तो फिर वह तटबंधों का निरीक्षण करने क्यों गए? क्या उन्हें तिलक के दिन भी विभाग से छुट्टी नहीं दिया था? फ़िलहाल पुलिस की टीम लापता जेई की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed