फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Watchman murdered in Madhepura, while going on duty, criminals shot him

Bihar News : मधेपुरा में चौकीदार की हत्या, ड्यूटी पर जा रहे थे, अपराधियों ने मारी गोली; विरोध में सड़क पर बवाल

Fri, 01 Sep 2023 03:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

चौकीदार मानिकचंद पासवान ड्यूटी पर कुमारखंड थाना जा रहे थे। छर्रापट्टी नहर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Bihar News: Watchman murdered in Madhepura, while going on duty, criminals shot him
चौकीदार की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में दिनदहाड़े चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान के पास की है। चौकीदार मानिकचंद पासवान ड्यूटी पर कुमारखंड थाना जा रहे थे। छर्रापट्टी नहर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं घटना से आक्रोशित होकर लोगों बवाल करने लगे।

विज्ञापन


लोगों ने मीरगंज-कुमारखंड स्टेट हाइवे को जाम कर दिया
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध मीरगंज-कुमारखंड स्टेट हाइवे 91 जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोग तत्काल अपराधी की गिरफ्तारी और मृत चौकीदार के पुत्र को सरकारी नोकरी देने की मांग करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस के अनुसार, हत्यारे की गिरफ्तारी के छानबीन चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


पड़ोसी के साथ चल रहा था जमीन का विवाद
मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि चौकीदार माणिकचंद पासवान को अपने पड़ोसी के साथ पूर्व से हीं भूमि विवाद चल रहा था जिस कारण गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि मधेपुरा में यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पूर्व भी एक गुरुदेव पासवान नामक चौकीदार की हत्या अपराधियों के द्वारा की गई थी। बहरहाल, चौकीदार माणिकचंद पासवान के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का कहना हे कि पड़ोसी लगातार हत्या की धमकी दे रहा था। उसने ही धनिक राम पासवान को मौत के घात उतार दिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed