फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Viral post of plurals pushpam Priya Chaudhary on CM Bihar nitish kumar new nda government news

Bihar : पुष्पम ने सीएम नीतीश को ऐसे शब्दों में दी बधाई कि वायरल हुआ संदेश; नकाब वाली नेत्री ने क्या लिखा आखिर

Mon, 29 Jan 2024 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Jan 2024 09:43 AM IST
सार

पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से को हटाने की कसम खा रखी है। एलान करते हुए पुष्पम ने कहा था कि नीतीश कुमार को गद्दी से नहीं हटा दूंगी, तबतक अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाऊंगी।

विज्ञापन
Bihar News : Viral post of plurals pushpam Priya Chaudhary on CM Bihar nitish kumar new nda government news
पुष्पम प्रिया चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित कर चर्चा में आई प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी। इसके बाद लिखा है कि सीएम के रूप में निसंदेह नीतीश कुमार की यह आखिरी पारी है। बीस महीने बचे हैं। वह स्वस्थ्य रहें ताकि उनके वक्तव्य व व्यवहार से बिहार को और शर्मिंदगी न उठानी पड़े। हम उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते वह राज्यहित कुछ अच्छा कर पाएंगे। मैं उन्हें बधाई देती हूं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


नीतीश कुमार को हटाने के लिए खाई है यह कसम
बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से को हटाने की कसम खा रखी है। विधानसभा चुनाव 2020 के बाद एलान करते हुए पुष्पम ने कहा था कि नीतीश कुमार को गद्दी से नहीं हटा दूंगी, तबतक अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाऊंगी। इस बार हुए तख्ता पलट में कुछ उम्मीद जगी थी कि मुख्यमंत्री अब नीतीश कुमार नहीं रहेंगे लेकिन ऐसा नही हुआ। एक बार फिर चेहरे से मास्क नहीं उतर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत जन प्रतिनिधियों को चिल्लर दिया जा रहा
कुछ दिन पहले ही नकाब वाली नेत्री के नाम से मशहूर पुष्पम प्रिया ने सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला था। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि नीतीश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय 2500 से 5000 हजार बढ़ाकर एहसान करने का काम किया है। विधानसभा प्रतिनिधियों को लाखों रुपये वेतन और अन्य भत्ते और सुविधाएं दी जा रही है। वही इसी बिहार में पंचायत जन प्रतिनिधियों को चिल्लर दिया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed