फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Violence during the procession in Ara, fierce stone pelting on both sides; Two injured including

Bihar News : आरा में जुलूस के दौरान हिंसा, अचानक छत से पत्थर बरसाने लगे दो नशेड़ी; इसके बाद हुआ ऐसा

Fri, 08 Sep 2023 10:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी खुद से मामले की जांच की।

विज्ञापन
Bihar News: Violence during the procession in Ara, fierce stone pelting on both sides; Two injured including
मामले की जांच करने पहुंचे वरीय अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में गुरुवार देर शाम एक पक्ष द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान हिंसा हुई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका सिर फट गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना शहर के शीश महल चौक के पास की है

विज्ञापन


इधर, पुलिस ने जिन दो लोगों को अपने हिरासत में लिया है वह शराब के नशे में पथराव करने की बात कह रहे हैं। इलाके में तनाव बढ़ते देख वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी खुद से मामले की जांच की। दोनों अधिकारियों ने उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


जुलूस में शामिल लोगों पर पत्थराव किया गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार देर शाम जुलूस शीश महल चौक से गुजर रहा था। इसी बीच वहां एक मकान से कुछ शरारती तत्वों के द्वारा जुलूस में शामिल लोगों पर पत्थराव किया गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। जिस मकान से पत्थर फेंके गए, उस घर के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बोले- दो को हिरासत में लिया गया है
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शहर में जुलूस लगभग समाप्त होकर विसर्जन के दौर में था। तभी करीब 11.30 बजे के आसपास यहां एक कॉर्नर पर स्थित घर से कुछ लड़कों द्वारा पत्थर फेंका गया। इसमें नीचे खड़े एक युवक के सिर में पत्थर लग गया। हमारे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के जवानों द्वारा हालात को नियंत्रित कर लिया गया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों ने बताया कि दोनों नशे में थे। छत से पथराव किया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed