Bihar News : दरभंगा जयनगर रेलखंड पर बन रही तीसरी नई रेल लाइन के निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, वजह भी बताई
Darbhanga Jaynagar Railway : नई रेल लाइन में बन रहे पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। पूरे दिन आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करती रही लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका। ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलजमाव की है समस्या
इस संबंध में रानीपुर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि इस रेल लाइन पर बन रहा अंडरपास बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एनएच 57 से दरभंगा शहर को जोड़ता है। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर शहर के लोगों के भी जाने का यही रास्ता है। इस पर अभी 2 से ढाई फिट जलजमाव रहता है। इस कारण हमलोग रेलवे से कह रहे हैं कि इस अंडरपास को नीचे से कम से कम 2 से तीन फीट ऊंचा कर दिया जाय जिससे आमलोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण का जो स्थान है वह पहले से ही काफी नीचा है जिस कारण यहां जलजमाव लगा रहता है। जिस तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है वह स्थानीय लोगों के लिए नुकसानदेह साबित होगा। लोग इस निर्माण के बाद जलजमाव और अन्य समस्याओं से जकड़ जाएंगें। ग्रामीणों ने कार्य रोकते हुए दो टूक कहा कि अगर निर्माण कार्य करना ही है तो इसकी ऊंचाई और बढ़ाई जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करना ही होगा।
रेलवे पलट गई अपनी बात से
इस समस्या को लेकर रानीपुर निवासी अविनाश कुमार का कहना है कि दो महीने पहले ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ रेलवे के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ वार्ता हुई थी जिसमें इस समस्या को रखा गया था। उस वार्ता में रेलवे की ओर से यह कहा गया था कि अंडर पास के बेड को ऊंचा करके बनाया जाएगा लेकिन आज रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस को लेकर निर्माण कराने आ गए हैं, जिसका हमलोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करें। ग्रामीणों का स्पष्ट रूप से कहना है कि बनेगा तो ऊंचा करके ही बनेगा। नहीं तो जलजमाव समेत अन्य समस्याओं की जद में स्थानीय आबादी आ जाएगी।
रेलवे कह रही दूर की जाएगी शिकायत
पुल निर्माण करा रहे रेलवे के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को दूर करने की कोशिश की जा रही है। पुल निर्माण का जो स्थान है वह पहले से ही काफी नीचा है जिस कारण यहां जलजमाव लगा रहता है।