फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Villagers Stopped the construction of the railway line in Darbhanga.

Bihar News : दरभंगा जयनगर रेलखंड पर बन रही तीसरी नई रेल लाइन के निर्माण को ग्रामीणों ने रोका, वजह भी बताई

Mon, 25 Sep 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 25 Sep 2023 03:00 AM IST
सार

Darbhanga Jaynagar Railway : नई रेल लाइन में बन रहे पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। पूरे दिन आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करती रही लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका। ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Bihar News : Villagers Stopped the construction of the railway line in Darbhanga.
निर्माणस्थल पर जुटे विरोध कर रहे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जयनगर रेलखंड पर दरभंगा जंक्शन से काकरघाटी होते शीशो हॉल्ट तक नई रेल लाइन में बन रहे पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रविवार को रोक दिया। इस बात को लेकर वहां काफी देर तक वाद - विवाद होता रहा। विवाद बढ़ता देख रविवार को पूरे दिन आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत करती रही लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका। ग्रामीण अपनी बातों पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
विज्ञापन


जलजमाव की है समस्या 
इस संबंध में रानीपुर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि इस रेल लाइन पर बन रहा अंडरपास बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एनएच 57 से दरभंगा शहर को जोड़ता है। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर शहर के लोगों के भी जाने का यही रास्ता है। इस पर अभी 2 से ढाई फिट जलजमाव रहता है। इस कारण हमलोग रेलवे से कह रहे हैं कि इस अंडरपास को नीचे से कम से कम 2 से तीन फीट ऊंचा कर दिया जाय जिससे आमलोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण का जो स्थान है वह पहले से ही काफी नीचा है जिस कारण यहां जलजमाव लगा रहता है। जिस तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है वह स्थानीय लोगों के लिए नुकसानदेह साबित होगा। लोग इस निर्माण के बाद जलजमाव और अन्य समस्याओं से जकड़ जाएंगें। ग्रामीणों ने कार्य रोकते हुए दो टूक कहा कि अगर निर्माण कार्य करना ही है तो इसकी ऊंचाई और बढ़ाई जाए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करना ही होगा।
विज्ञापन


 

Bihar News : Villagers Stopped the construction of the railway line in Darbhanga.
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रेलवे पलट गई अपनी बात से 
इस समस्या को लेकर रानीपुर निवासी अविनाश कुमार का कहना है कि दो महीने पहले ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ रेलवे के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ वार्ता हुई थी जिसमें इस समस्या को रखा गया था। उस वार्ता में रेलवे की ओर से यह कहा गया था कि अंडर पास के बेड को ऊंचा करके बनाया जाएगा लेकिन आज रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ और सदर थाना की पुलिस को लेकर निर्माण कराने आ गए हैं, जिसका हमलोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि अंडरपास के बेड को दो फिट ऊंचा करें। ग्रामीणों का स्पष्ट रूप से कहना है कि बनेगा तो ऊंचा करके ही बनेगा। नहीं तो जलजमाव समेत अन्य समस्याओं की जद में स्थानीय आबादी आ जाएगी।

रेलवे कह रही दूर की जाएगी शिकायत 
पुल निर्माण करा रहे रेलवे के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को दूर करने की कोशिश की जा रही है। पुल निर्माण का जो स्थान है वह पहले से ही काफी नीचा है जिस कारण यहां जलजमाव लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed