फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : villagers burnt JCB and stopped the train protest against closure of railway gate saharsa bihar

Bihar News : रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी फूंका, ट्रेन भी रोकी

Fri, 07 Mar 2025 07:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Mar 2025 07:50 PM IST
सार

Bihar : गांव की महिलाओं ने पहले खेत में रखे पुआल में आग लगा दी। ग्रामीण आगे बढ़े और जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। आक्रोश इतना ही था कि ग्रामीणों ने पथराव भी शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Bihar News : villagers burnt JCB and stopped the train protest against closure of railway gate saharsa bihar
जेसीबी को किया आग के हवाले। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहरसा पूर्णिया रेलखंड के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी रेलवे ढ़ाला समपार फाटक संख्या 97 सी को रेलवे अधिकारी के द्वारा बंद करने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारी और कर्मियों पर पथराव कर दिया। हालांकि इस पत्थरबाजी में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने रेलवे फाटक बंद करने में उपयोग हो रहे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थिति ऐसी हो गई कि कुछ ही देर में वह इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया।

विज्ञापन


 रेलवे द्वारा खजूरी रेलवे ढ़ाला समपार फाटक संख्या 97 सी के पास अंडर पास का निर्माण किया गया है। इस वजह से रेलवे ने समपार फाटक संख्या 97 सी को बंद करने के निर्देश दिया है। रेलवे के विभागीय आदेश के बाद विभाग के अधिकारी और कर्मी वहां पहुंचे और अंडर पास निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। सब कुछ सामान्य ही था। इसी बीच ग्रामीणों ने कुछ महिलाएं को आगे कर पुआल के ढेर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में बनमनखी के आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया कि रेलवे द्वारा अंडर पास बनने के बाद समपार फाटक संख्या 97 सी को बंद करने का आदेश दिया गया था। जिसे बंद करने की कार्रवाई की जा रही थी। कुछ ग्रामीणों ने महिलाओं के द्वारा आगजनी कर दी गई। इसके बाद पत्थरबाजी भी की गई। एबीएन अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  बैजनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित 97 सी रेलवे ढाला को बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के ढाला को बंद कर दिया है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग के बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास में बरसात के दौरान पानी भर जाता है। लोगो ने कहा कि जलजमाव की वजह से न केवल वाहनों का आवागमन बाधित होता है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी यह मार्ग दुर्गम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed